फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   katra vaishno devi helicopter service stopped due to bad weather

Katra: त्रिकुटा पर्वत पर छाए बादल, श्री वैष्णो देवी हेलीकॉप्टर सेवा ठप, यात्रा जारी

Sat, 03 Sep 2022 11:58 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/कटड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/कटड़ा Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sat, 03 Sep 2022 11:58 AM IST
सार

माता वैष्णो देवी हेलीकाप्टर सेवा प्रभावित हो गई है। इस सेवा को अभी के लिए रोक दिया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने तीन से पांच सितंबर तक जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। लेकिन अधिकांश मौसम साफ रहेगा।

विज्ञापन
katra vaishno devi helicopter service stopped due to bad weather
माता वैष्णो देवी हेलीकाप्टर सेवा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कटड़ा में त्रिकुटा पर्वत पर शनिवार को बादल छाए हुए हैं। इसके चलते फिलहाल श्री माता वैष्णो देवी हेलीकाप्टर सेवा प्रभावित हो गई है। इस सेवा को अभी के लिए रोक दिया गया है। हालांकि माता वैष्णो देवी की यात्रा दोनों ट्रैक से जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने तीन से पांच सितंबर तक जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। लेकिन अधिकांश मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन


घोड़ा, पिट्ठू और पालकी मजदूर ने की नंबर सिस्टम समाप्त करने की मांग

धर्मनगरी में मां वैष्णो देवी के मार्ग पर शुक्रवार को घोड़ा, पिट्ठू और पालकी का कार्य करने वाले मजदूरों ने एक बार फिर काम छोड़कर हड़ताल शुरू कर दी। शुक्रवार सुबह 10 बजे बड़ी संख्या में घोड़ा, पिटठू, पालकी वाले इकट्ठा होकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे और जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने के साथ ही श्राइन बोर्ड के डिप्टी सीइओ विश्वजीत सिंह व एसडीपीओ कुलजीत सिंह एसडीएम कार्यालय पहुंचे। और मजदूरों के प्रधान भूपेंद्र सिंह के साथ बातचीत शुरू की गई।
विज्ञापन


बाणगंगा से भवन मार्ग में कार्य करने वाले मजदूरों नंबर सिस्टम को पूरी तरह से समाप्त करने की मांग लगातार कर रहे थे। इसी सिलसिले में शुक्रवार को भी सुबह करीब 10 बजे मजदूर हड़ताल पर चले गए। अपनी मांग मनवाने को लेकर बाणगंगा मार्ग पर धरना प्रदर्शन किया। इसके उपरांत मजदूरों ने अपने नेताओं के साथ एसडीएम कार्यालय की ओर रुख किया। मजदूरों के प्रधान ने अपनी मांग रखी थी कि नंबर सिस्टम को खत्म किया जाए। साथ ही पिट्ठू और घोड़े वालों को कहीं से भी सवारी उठाने की अनुमति देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्राइन बोर्ड प्रशासन तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों द्वारा मजदूरों के नेताओं के साथ बात कर नंबर सिस्टम को ग्रुप सिस्टम में लागू कर मजदूरों की बात को माना लिया गया। इसके उपरांत मजदूरों ने हड़ताल समाप्त करते हुए शाम करीब 4 बजे काम पर लौट आए। इससे श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली। गौरतलब है कि श्राइन बोर्ड द्वारा बीते करीब 3 वर्षों से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भवन मार्ग पर प्रीपेड सिस्टम लागू किया गया है। जहां जगह-जगह प्रीपेड काउंटर स्थापित किए गए हैं। जिसका जिम्मा निजी जी मिक्स कंपनी को सौंपा गया है। परंतु आए दिन मजदूरों द्वारा श्रद्धालुओं से काफी अधिक दाम वसूलने के साथ ही दुर्व्यवहार को लेकर आ रही शिकायतों के मद्देनजर श्राइन बोर्ड प्रशासन ने भवन मार्ग पर नंबर सिस्टम लागू कर दिया। इसका लगातार विरोध किया जा रहा था।


वहीं, श्राइन बोर्ड के सीईओ अंशुल गर्ग ने बताया कि भवन मार्ग पर कार्य करने वाले मजदूरों की समस्याओं को तत्काल प्रभाव से काफी हद तक खत्म कर दिया गया है। नंबर सिस्टम को इसलिए ग्रुप सिस्टम में लागू किया गया क्योंकि यह मजदूरों की प्रमुख मांग थी। क्योंकि मजदूरों का कहना था कि नंबर सिस्टम के चलते उन्हें काफी देर तक इंतजार करना पड़ता था। मजदूरों को यह छूट दी गई है कि वह एक से अधिक संख्या में किसी भी समय अपनी सवारी को लेकर भवन की ओर आ जा सकता है। अपनी मनपसंद सवारी को भी किसी भी समय ले जा सकता है। मगर मजदूर को प्रत्येक प्रीपेड काउंटर पर स्थापित की गई स्कैन मशीनों में अपना कार्ड स्कैन करना अनिवार्य है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed