{"_id":"6543ef2f58f40f66110dfc14","slug":"katra-scaut-and-guide-camp-katra-news-c-309-1-sjam1002-327-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: कटड़ा में छह दिवसीय वार्षिक राष्ट्रीय ट्रैकिंग कैंप 16 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: कटड़ा में छह दिवसीय वार्षिक राष्ट्रीय ट्रैकिंग कैंप 16 से
Fri, 03 Nov 2023 12:19 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Fri, 03 Nov 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत स्काउट एंड गाइड की प्रदेश सचिव ने श्राइन बोर्ड के सीईओ से की मुलाकात
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। भारत स्काउट एंड गाइड की ओर से वार्षिक छह दिवसीय राष्ट्रीय ट्रैकिंग कैंप का आयोजन 16 नवंबर से कटड़ा में होगा। इस संबंध में वीरवार को भारत स्काउट एंड गाइड की प्रदेश सचिव नसरीन खान ने श्राइन बोर्ड के सीईओ अंशुल गर्ग से मुलाकात की। इस दौरान उनका स्कॉर्फ पहना कर स्वागत किया गया।
बैठक में भारत स्काउट एंड गाइड की ओर से चलाई जारी गतिविधियों के बारे में चर्चा की गई। आगामी 16 से 21 से नवंबर के बीच कटड़ा में होने वाले वार्षिक राष्ट्रीय ट्रैकिंग कैंप के बारे में भी रणनीति बनाई गई। श्राइन बोर्ड सीईओ ने आश्वासन दिया कि कैंप को लेकर श्राइन बोर्ड द्वारा हर संभव सहायता की जाएगी। इसमें रहने व खाने-पीने की व्यवस्था श्राइन बोर्ड द्वारा की जाएगी।
भारत स्काउट एंड गाइड के जिला रियासी सचिव शेख अनायतुल्लाह ने बताया कि इस राष्ट्रीय स्तरीय कैंप को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। गौरतलब है कि हर वर्ष भारत स्काउट एंड गाइड की ओर से राष्ट्रीय कैंप का आयोजन कटड़ा में किया जाता है। सीआरपीएफ 06 बटालियन द्वारा भी कैंप को सफल बनाने में योगदान दिया जाता है। इस कैंप में करीब 18 राज्यों के स्काउट एंड गाइड के वरिष्ठ सदस्य भाग लेंगे।