{"_id":"66aada7a30cb0a0bdc0bb967","slug":"katra-ragistration-centre-shivkhodi-yatra-katra-news-c-309-1-sjam1002-101146-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: शिवखोड़ी जाने वाले श्रद्धालु अब कटड़ा में ही करवा सकेंगे पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: शिवखोड़ी जाने वाले श्रद्धालु अब कटड़ा में ही करवा सकेंगे पंजीकरण
Thu, 01 Aug 2024 06:14 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Thu, 01 Aug 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
धर्मनगरी के मुख्य बस स्टैंड पर खुला पंजीकरण केंद्र
श्रद्धालुओं को सुबह 10 से शाम पांच बजे तक मिलेगी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। मां वैष्णो के दर्शन के बाद शिवखोड़ी धाम में भोले के दरबार में हाजिरी लगाने वाले श्रद्धालु अब कटड़ा में ही पंजीकरण करवा सकेंगे। इसके लिए शिवखोड़ी श्राइन बोर्ड ने कटड़ा बस स्टैंड पर पंजीकरण केंद्र खोला है। बुधवार को इसका शुभारंभ डीसी ने किया।
इस केंद्र में शिवखोड़ी धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को सुबह 10 से शाम पांच बजे तक पंजीकरण की सुविधा मिलेगी। यात्रा पर्ची लेने के लिए श्रद्धालु को पहचान पत्र दिखाना होगा। एक ही यात्रा पर्ची पर पांच श्रद्धालुओं का पंजीकरण हो सकेगा। पंजीकरण केंद्र में शिवखोड़ी धाम के संबंध में अन्य सूचनाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। इसमें मौसम, सड़क मार्ग की दशा आदि शामिल हैं।
शिवखोड़ी श्राइन बोर्ड का धर्मनगरी कटड़ा में पहला यात्रा पंजीकरण केंद्र है। क्योंकि, शिवखोड़ी धाम की यात्रा करने वाले अधिकतर मां वैष्णो देवी के ही श्रद्धालु होते हैं। भीड़भाड़ वाले दिनों में पंजीकरण को लेकर श्रद्धालुओं को शिवखोड़ी में लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ता था। इसी के चलते जिला प्रशासन ने शिवखोड़ी श्राइन बोर्ड के सहयोग से कटड़ा में पंजीकरण केंद्र की सुविधा दी है।
विज्ञापन
यात्रा पर्ची उसी दिन के लिए वैध
कटड़ा के मुख्य बस स्टैंड पर नगर पालिका की नवनिर्मित इमारत में पंजीकरण केंद्र खोला गया है। यह केंद्र फिलहाल अस्थायी है। प्रशासन की ओर से इसे जल्द ही स्थायी रूप से दूसरी जगह खोला जाएगा। यात्रा पंजीकरण केंद्र से मिलने वाली पर्ची उसी दिन के लिए वैध होगी। शिवखोड़ी श्राइन बोर्ड जल्द ही ऑनलाइन यात्रा पर्ची की सुविधा भी शुरू करने वाला है जो, तीन दिन के लिए वैध होगी।
मां वैष्णो के श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कटड़ा में शिवखोड़ी श्राइन बोर्ड का यात्रा पंजीकरण केंद्र खोला गया है। यहां पंजीकरण करवा कर श्रद्धालु शिवखोड़ी की यात्रा बिना किसी परेशानी के कर सकेंगे। भविष्य में ऑनलाइन यात्रा पर्ची की सुविधा शुरू करने की योजना है। जल्द ही कटड़ा से शिवखोड़ी धाम के लिए हेलिकॉप्टर सुविधा शुरू होगी। शिवखोड़ी में हेलिपैड का काम जल्द ही शुरू होने वाला है। सुविधाओं का उद्देश्य शिवखोड़ी यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ाना है।
- विशेष पाल महाजन, डीसी, रियासी