{"_id":"66b7d0dcb18f6fb0dd0456a7","slug":"katra-police-meeting-demand-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-101168-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: वैष्णो देवी आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों के दस्तावेज सिर्फ लखनपुर में ही जांचे जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: वैष्णो देवी आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों के दस्तावेज सिर्फ लखनपुर में ही जांचे जाएं
विज्ञापन
-एसएसपी ट्रैफिक ने धर्मनगरी में यातायात समस्या के समाधान को लेकर विभिन्न संगठनों से बैठक की
-संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा, कटड़ा में अवैध पार्किंग खत्म हो, ट्रैफिक सिगनल्स स्थापिक किए जाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। धर्मनगरी में शनिवार को एसएसपी ट्रैफिक उधमपुर-रामबन-बनिहाल रेंज रोहित बसकोत्रा ने यातायात समस्या को लेकर विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। प्रतिनिधियों ने सुझाव दिया कि मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों के दस्तावेज की जांच एक ही बार प्रवेश द्वार लखनपुर पर की जाए। जगह-जगह श्रद्धालुओं को रोक कर दस्तावेज के नाम पर परेशान न किया जाए।
इस दौरान एसएसपी ट्रैफिक ने स्पष्ट रूप से कहा कि लोगों को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा। वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल न करें। नशा करके वाहन न चलाएं, ओवरलोडिंग से भी बचें। गाड़ी चलाते समय जरूरी दस्तावेज अपने साथ रखें। नियमों का पालन करने से ही अनमोल जिंदगियां बचेंगी।
संगठनों के प्रतिनिधियों ने कटड़ा में यातायात सुचारू करने को लेकर अपने सुझाव दिए। इनमें कटड़ा के हर मार्ग के किनारे अवैध पार्किंग को खत्म करने, ट्रैफिक सिगनल्स स्थापित करने की मांग की। साथ ही नाबालिग वाहन चालकों पर कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन
संगठनों ने कहा कि यातायात समस्या को पटरी पर लाने को लेकर कड़े प्रयास किए जाएं। चौक चौराहों पर दिन भर अवैध तौर पर घूमने वाले वाहनों पर कार्रवाई हो। साथ ही व्यावसायिक वाहन ही श्रद्धालुओं को एक जगह से दूसरी जगह ले जाएं। इस पर एसएसपी ट्रैफिक ने कहा कि यातायात सुचारु करने को लेकर हर संभव प्रयास किया जाएंगे, लेकिन इसमें लोगों का सहयोग जरूरी है। इसको लेकर धर्मनगरी का दौरा कर जांच की जाएगी। बैठक में डीटीआई कटड़ा नवनीत वर्मा, कटड़ा होटल व रेस्तरां संघ के प्रधान राकेश वजीर, वरिंदर केसर, अरुण शर्मा, मंगल सिंह, टैक्सी यूनियन के प्रतिनिधि, ऑटो यूनियन के प्रतिनिधि, बनिहाल यूनियन के प्रतिनिधि, निजी टेंपो यूनियन के प्रतिनिधि आदि बैठक में शामिल थे।