फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Katra, Panchayat Karua, Janta Darbar, MLA Baldev Raj Sharma

Udhampur News: पंचायत करुआ में जनता दरबार, विधायक ने दिया समस्याएं दूर करने का भरोसा

विज्ञापन
Katra, Panchayat Karua, Janta Darbar, MLA Baldev Raj Sharma
करुआ पंचायत में लोगों की समस्याएं सुनते विधायक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कटड़ा। भारी बारिश एवं भूस्खलन से हुए नुकसान की समीक्षा एवं प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत और पुनर्वास मुहैया कराने को लेकर पंचायत घर करुआ में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया।
विधायक बलदेव राज शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उनके अलावा जनता दरबार में नायब तहसीलदार रियासी व कटड़ा, एईई पीडब्ल्यूडी रियासी, एई पीडीडी रियासी, एईई सिंचाई विभाग रियासी, एई पीएचई रियासी, बीडीओ रियासी सहित पूर्व सरपंच निर्मला देवी, श्याम भगत, शालू शर्मा, रेनू शर्मा तथा अनेक पंचायतों के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

लोगों ने नुकसान को लेकर विधायक को अपनी परेशानियां बताईं। विधायक बलदेव राज शर्मा ने कहा कि नुकसान का लगातार आकलन किया जा रहा है। लोगों तक राहत भी पहुंचाई जा रही है। उधर प्रशासनिक अधिकारियों ने शनिवार को प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेकर जनता से फीडबैक प्राप्त किया। अधिकारियों ने समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने कहा कि प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है। बता दें कि भारी बारिश व आपदा को लेकर श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा क्षेत्र में हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए विधायक बलदेव लगातार गांवों का दौरा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed