फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   katra, one person death, police costudy, protest

Udhampur News: पुलिस हिरासत में युवक की मौत पर कटड़ा-उधमपुर मार्ग जाम कर प्रदर्शन

विज्ञापन
katra, one person death, police costudy, protest
दो घंटे तक प्रदर्शन के कारण मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लगी कतार, वाहन सवार हुए परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। पुलिस हिरासत में युवक की संदिग्ध हालात में मौत को लेकर बुधवार को परिवार के सदस्यों और अन्य लोगोें ने दो घंटे तक कटड़ा-उधमपुर मार्ग को जाम कर प्रदर्शन किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर एसपी विपिन चंद्रन व एसडीएम पियुष धोत्रा पहुंचे। उन्होंने परिवार के सदस्यों को शांत कराया। आश्वासन दिया कि जल्द मामले की मजिस्ट्रेट जांच की जाएगी। मृतक युवक की पहचान अनुज डोगरा(25) पुत्र पूर्ण चंद डोगरा निवासी वार्ड नंबर 13 मतयाल मोहल्ला कटड़ा के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार मंगलवार रात चोरी के मामले में अनुज को हिरासत में लिया गया था, जहां संदिग्ध हालात में उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर उसके परिवार के सदस्य कटड़ा अस्पताल पहुंचे, जहां बोर्ड का गठन कर पोस्टमार्टम किया गया। हालांकि परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया। वह पहले इंसाफ की मांग करने लगे। वह जानना चाहते थे कि पुलिस हिरासत में मौत कैसे हुई। बाद में परिवार के सदस्य और मोहल्ले के लोग सड़क पर आ गए और प्रदर्शन करने लगे। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। उनके समझाने के बाद सभी सड़क से हटने के लिए तैयार हुए। मार्ग पर प्रदर्शन के दौरान दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन

पहले भी आ चुके हैं हिरासत मेें मौत के मामले
गाैरतलब है कि इससे पहले भी पुलिस हिरासत में मौत के मामले आ चुके हैं। यह तीसरा मामला है। बीते वर्ष बाणगंगा पुलिस चौकी में हिरासत में लिए गए युवक की मौत हो गई थी, जबकि कुछ महीने पहले कटड़ा पुलिस स्टेशन के अंदर भी एक युवक की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहन की शादी के लिए खरीदारी करने निकला था अनुज
परिजनों के अनुसार, आगामी कुछ दिनों में अनुज की बहन की शादी होने वाली थी। कपड़े आदि खरीदने के लिए वह घर से निकला था। लेकिन रात में नहीं लौटा। इसके बाद सूचना मिली कि उसकी पुलिस हिरासत में संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। इससे परिवार सदमे में आ गया। उन्होंने मौत के लिए पुलिस को जिम्मेदार ठहराया।
----------------------
चोरी के आरोप में हिरासत में लिए गए युवक की किन कारणों से मौत हुई है, इसकी विभागीय जांच की जाएगी। इसको लेकर एसएसपी रियासी को लिखा गया है।
-विपिन चंद्रन, एएसपी, कटड़ा
-------------------------
मामले को लेकर डीसी रियासी को लिखा गया है। जल्द ही पूरे मामले की जांच शुरू कर दी जाएगी।
पियूष दोत्रा, एसडीएम, कटड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed