फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   katra, navratr mahotsav

Udhampur News: धर्मनगरी में नवरात्र महोत्सव तीन से, प्रवेशद्वार बनाने का काम पूरा

Mon, 30 Sep 2024 03:42 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Mon, 30 Sep 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
katra, navratr mahotsav
विदेशी फूलों से मार्गों की हो रही सजावट, भक्ति के रंग में रंगने लगी मां वैष्णो की नगरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। धर्मनगरी में तीन अक्तूबर से नवरात्र महोत्सव शुरू होने जा रहा है। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए सभी मार्गों पर भव्य प्रवेश द्वार बनाने का काम लगभग पूरा हो चुका है। प्रमुख मार्गों को रंगबिरंगी लड़ियों से सजाया जा रहा हैं।
साथ ही भवन में हर साल की तरह इस बार भी मां वैष्णो देवी के दरबार सहित क्षेत्र को विदेशी फलों व फूलों से सजाया जाएगा। जारी कार्यों के चलते अभी से माहौल भक्तिमय होने लगा है।
विज्ञापन

लेकिन, इस बार आचार संहिता के चलते महोत्सव का रंग फीका रहेगा। नवरात्र महोत्सव कमेटी के चेयरमैन मंडलायुक्त जम्मू रमेश कुमार की अध्यक्षता में इस संबंध में निर्णय लिया गया है। वहीं, नवरात्र में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हर प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मनगरी कटड़ा में सजावट आरंभ हो गई है। अधिकांश कार्यक्रमों का आयोजन नहीं होगा, लेकिन स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


यह कार्यक्रम नहीं होंगे
नवरात्र महोत्सव में इस बार अखिल भारतीय भेंट प्रतियोगिता, इंटरनेशनल दंगल, हास्य व्यंग, श्रीमद्भागवत कथा, स्कूल बच्चों की माता की भेंटों पर आधारित धार्मिक रंगारंग कार्यक्रम नहीं होंगे।

तीन सौ कारीगर सजावट कार्यों में लगे
भवन से मिली जानकारी के अनुसार सजावट के लिए अन्य राज्यों के करीब 300 कारीगर सजावटी कार्यों में लगे हुए हैं। विशेष तौर पर फूल व फल न्यूजीलैंड, आस्ट्रेलिया, श्रीलंका, भूटान, माॅरिशस और इंग्लैंड आदि देशों से मंगवाए गए हैं। विभिन्न स्थानों पर देवी-देवताओं की मूर्तियां भी बनाई जा रही हैं। प्राकृतिक गुफा के बाहर भी इन्हें विदेशी फल और फूलों से सजाया जा रहा है।


मां वैष्णो देवी के भवन परिसर में शतचंडी महायज्ञ की तैयारियां जारीं
हर वर्ष की तरह इस बार भी मां वैष्णो देवी के भवन परिसर में पहले नवरात्र से श्राइन बोर्ड की ओर से वार्षिक शतचंडी महायज्ञ का आगाज होगा। इसकी तैयारियां जोरशोर से जारी हैं। इसमें करीब 51 पंडित पूजा-अर्चना के साथ ही हवन यज्ञ करेंगे। श्राइन बोर्ड के सीईओ अंशुल गर्ग के साथ ही अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से हवन यज्ञ कर यज्ञ का शुभारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed