{"_id":"66a033ddf4260de1690d2754","slug":"katra-memorendium-demand-katra-news-c-309-1-sjam1002-101127-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: 166 जलशक्ति कर्मचारियों को स्थायी करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: 166 जलशक्ति कर्मचारियों को स्थायी करने की मांग
Wed, 24 Jul 2024 04:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Wed, 24 Jul 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
यूनियन के अध्यक्ष ने श्राइन बोर्ड के सीईओ को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मियों के संबंध में विभाग के यूनियन अध्यक्ष ने मंगलवार को श्रीमाता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा है। इसमें श्राइन बोर्ड में सेवारत 166 कर्मचारियों को स्थायी करने की मांग उठाई है।
उन्होंने बताया कि उक्त कर्मचारी 25 वर्षों से श्राइन बोर्ड के अधीन काम कर रहे हैं। हर मौसम में ईमानदारी से काम कर रहे हैं। बोर्ड की ओर से दिया जा रहा वेतन बहुत ही कम है, जिससे परिवारों का गुजारा चलाना मुश्किल हो रहा है। इसलिए 166 कर्मचारियों को स्थायी कर राहत प्रदान करें।
इसके अलावा सेवारत कर्मी की मौत के बाद प्रोत्साह राशि जारी करने व परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का प्रावधान किया जाए। वर्दी, रेनकोट, टॉर्च सहित अन्य उपकरण भी प्रदान किए जाएं। कर्मचारी बीमा योजना का लाभ सहित श्राइन बोर्ड के पैटर्न के अनुसार नारायण अस्पताल में कर्मचारियों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करवाई जाए। सात साल के बाद दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित किया जाए।