{"_id":"66986779d2b12e74a1019ce7","slug":"katra-maa-vashno-devi-yatra-katra-news-c-309-1-sjam1002-101113-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: कुछ उड़ाने भरने के बाद दिनभर हेलिकॉप्टर सेवा रही प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: कुछ उड़ाने भरने के बाद दिनभर हेलिकॉप्टर सेवा रही प्रभावित
Thu, 18 Jul 2024 06:23 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Thu, 18 Jul 2024 06:23 AM IST
विज्ञापन
दोपहर को हुई बारिश ने श्रद्धालुओं को उमस से दिलाई राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। धर्मनगरी में मौसम खराब रहने और बारिश होने से कुछ उड़ाने भरने के बाद हेलिकॉप्टर सेवा दिनभर प्रभावित रही। इस कारण ऑनलाइन पंजीकरण करवा चुके श्रद्धालुओं को मायूसी हुई। उधर, दोपहर के समय हुई मूसलाधार बारिश से श्रद्धालुओं को उमस से राहत मिली है। शाम आठ बजे तक 26 हजार श्रद्धालु पंजीकरण करवा कर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे।
मां वैष्णो के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का धर्मनगरी पहुंचना जारी है। इस दौरान धर्मनगरी सहित यात्रा मार्ग और त्रिकुटा भवन जयकारों से गूंज रहा है। बैटरी कार और रोपवे सुविधा दिनभर बहाल रही, जिसका भक्तों ने लाभ उठाया है।
धर्मनगरी में दिन की शुरुआत साफ मौसम से हुई। लेकिन, दिन चढ़ने के साथ ही बादल छा गए। दोपहर को मूसलाधार बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई और श्रद्धालुओं सहित स्थानीय लोगों को उमस से राहत मिली। लेकिन, हेलिकॉप्टर सेवा कुछ उड़ाने भरने के बाद दिनभर प्रभावित रही। शाम तक मौसम सुहावना रहा, जिस कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु भवन की ओर प्रस्थान करते रहे।
विज्ञापन
पंजिकरण कक्ष के अनुसार मंगलवार को 29500 के करीब भक्तों ने मां की प्राकृतिक पिंडियों के दर्शन किए थे। वहीं, बुधवार को शाम आठ बजे तक ऑनलाइन सहित 26 हजार भक्त दरबार में हाजिरी लगाने के लिए प्रस्थान कर चुके थे। जानकारी के अनुसार पंजीकरण कक्ष से आरएफआईडी कार्ड लेना अनिवार्य है। इसके बिना बाण गंगा चेक पोस्ट से वापस भेज दिया जाता है।