{"_id":"6a078368c5bd6dabdc03bdf7","slug":"katra-maa-vaishno-devi-devotees-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-103513-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: साफ मौसम में 20 हजार श्रद्धालुओं ने किए मां वैष्णो के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: साफ मौसम में 20 हजार श्रद्धालुओं ने किए मां वैष्णो के दर्शन
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में शुक्रवार को दिनभर मौसम साफ रहा। संक्रांति पर सुबह से ही पंजीकरण काउंटरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। शाम पांचबजे तक करीब 20 हजार श्रद्धालु आरएफआईडी कार्ड प्राप्त कर मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए रवाना हुए। वीरवार को 29500 श्रद्धालुओं ने यात्रा संपूर्ण की थी।
दिनभर सूर्यदेव के तीखे तेवर रहे और यात्रा के दौरान श्रद्धालु पसीने से तर-बतर होते नजर आए। यात्रा मार्ग पर सभी व्यवस्थाएं सुचारु रहीं जिससे यात्रियों को परेशानी नहीं आई।
प्रशासन व श्राइन बोर्ड द्वारा सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल, साफ-सफाई तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की निगरानी की जा रही है। सुरक्षा बलों और संबंधित विभागों के कर्मचारी आवश्यक मार्गदर्शन व सहायता उपलब्ध करवा रहे हैं। संवाद