फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Katra, Katra-Sangaldan Train will Run, Peoples Happy

Udhampur News: कटड़ा से संगलदान तक पांच दिन चलेगी ट्रेन

विज्ञापन
Katra, Katra-Sangaldan Train will Run, Peoples Happy
कटड़ा। कई दिनों से लगातार हो रही बारिश और बादल फटने से रियासी और रामबन जिलों में सड़क संपर्क बाधित हो गया है। इससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में उत्तरी रेलवे ने राहत की पहल करते हुए कटड़ा से संगलदान के बीच विशेष स्थानीय यात्री ट्रेन सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

यह विशेष ट्रेन सेवा 8 से 12 सितंबर तक पांच दिन के लिए चलाई जाएगी। ट्रेन श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्टेशन से संगलदान स्टेशन तक रियासी, बक्कल और दुग्गा स्टेशनों के रास्ते चलेगी और वापसी भी करेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह सेवा यात्रियों के लिए ‘जीवनरेखा’ साबित होगी। इस कदम से फंसे हुए यात्रियों को तत्काल राहत मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed