फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   katra, culture, maa vashno devi yatra

Udhampur News: धर्मनगरी में हो रही मां की जय-जय कार, 33 हजार भक्त भवन की ओर रवाना

Fri, 14 Jun 2024 05:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Fri, 14 Jun 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
katra, culture, maa vashno devi yatra
रियासी में आतंकी हमले और भीषण गर्मी का नहीं दिख रहा असर
विज्ञापन

दोपहर बाद हल्की बारिश और हवाएं चलने से मौसम हुआ सुहावना
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। रियासी में हुए आतंकी हमले और भीषण गर्मी का मां वैष्णो देवी की पवित्र यात्रा पर कोई असर नहीं पड़ा है। रोजाना हजारों की संख्या में देश भर से श्रद्धालु ट्रेन, हेलिकॉप्टर और बसों के माध्यम से धर्मनगरी पहुंच रहे हैं। वीरवार शाम छह बजे तक करीब 33 हजार भक्त पंजीकरण करवा कर भवन की ओर रवाना हो चुके थे। धर्मनगरी सहित यात्रा मार्ग और त्रिकुटा भवन जयकारों से गूंज रहा है। वहीं, शाम के समय हुई हल्की बारिश और हवाएं चलने से श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत मिली है। मौसम सुहावना हो गया है।

धर्मनगरी में शाम के समय हवाएं चलने और हल्की बारिश होने पर शाम चार बजे के बाद हेलिकॉप्टर सेवा बाधित रही। वहीं, बैटरी कार और रोपवे सुविधा जारी रही, जिसका भक्तों ने खूब लाभ उठाया है। इसके अलावा श्रद्धालु पंजीकरण करवा कर पैदल, घोड़ा, पिट्ठू और पालकी के माध्यम से मां के दर्शन के लिए लगातार जा रहे हैं। आतंकी हमले और गर्मी के बावजूद भक्तों में जोश में उत्साह है। शाम को ठंडी हवाएं चलने से भवन क्षेत्र का मौसम सुहावना हो गया है। पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को 42200 भक्तों ने मां वैष्णो के दर्शन किए थे, जबकि वीरवार को शाम छह बजे तक 33 हजार भक्त भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। अभी भी भक्तों का कटड़ा पहुंचना जारी है। इससे धर्मनगरी में काफी रौनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed