फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   katra, culture, maa vashno devi yatra

Udhampur News: खराब मौसम के चलते प्रभावित रही हेलिकॉप्टर सेवा

Wed, 31 Jul 2024 06:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Wed, 31 Jul 2024 06:34 AM IST
विज्ञापन
katra, culture, maa vashno devi yatra
मां वैष्णो की यात्रा जारी, 18 हजार से ज्यादा श्रद्धालु भवन की ओर रवाना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। धर्मनगरी सहित देशभर में बढ़ती उमस के चलते मां वैष्णो की यात्रा में कुछ कमी आई है। वहीं, खराब मौसम के चलते हेलिकॉप्टर सेवा मंगलवार को भी प्रभावित रही। शाम छह बजे तक 18 हजार से ज्यादा श्रद्धालु भवन की ओर रवाना हो चुके हैं।
उमस के चलते इन दिनों लोग पहाड़ों की ओर रुख कर रहे हैं। हर दिन पचीस हजार के आसपास श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंच रहे हैं। सोमवार को 25865 भक्तों ने मां की प्राकृतिक पिंडियों के दर्शन किए थे। मंगलवार शाम छह बजे तक 18201 भक्त पंजीकरण करवा कर भवन की ओर रवाना हो चुके थे।
विज्ञापन

वीकेंड के दिनों में यात्रा में बढ़ोतरी रहती है। उधर, मंगलवार को त्रिकुटा पर्वत पर धुंध रहने के चलते हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित रही। इस कारण ऑनलाइन पंजीकरण करवा चुके यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। वहीं, बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल, घोड़ा, पिट्ठू व पालकी के माध्यम से भवन की ओर प्रस्थान करते रहे। हिमकोटी मार्ग के क्षतिग्रस्त होने से बैटरी कार सेवा दिनभर प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed