{"_id":"66a2d6b595a4c9b3d30dd714","slug":"katra-culture-maa-vashno-devi-yatra-katra-news-c-309-1-sjam1002-101132-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: त्रिकुटा पर्वत पर धुंध छाने से हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: त्रिकुटा पर्वत पर धुंध छाने से हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित
Fri, 26 Jul 2024 04:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Fri, 26 Jul 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
हिमकोटी मार्ग को नुकसान पहुंचने से बैटरी कार सेवा का भी भक्तों को नहीं मिल रहा लाभ
21 हजार भक्तों ने भवन की ओर किया प्रस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। त्रिकुटा पर्वत पर हल्की बारिश और धुंध छाए रहने से दिनभर हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित रही। वहीं, हिमकोटी मार्ग की मरम्मत के चलते बैटरी कार सेवा का भी लाभ भक्तों को नहीं मिला है। यात्रा पारंपरिक मार्ग से जारी है। वीरवार शाम छह बजे तक करीब 21 हजार श्रद्धालु पंजीकरण करवा कर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे।
भवन से मिली जानकारी के अनुसार बादल व धुंध छाने और रुक-रुक कर हुई हल्की बारिश से धर्मनगरी सहित भवन के तापमान में गिरावट आई है। मौसम काफी सुहावना हो गया है। इसका फायदा उठाते हुए श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए यात्रा कर रहे हैं।
पहाड़ियों पर धुंध रहने से कटड़ा से सांझी छत्त के बीच चलने वाली हेलिकॉप्टर सेवा दिनभर प्रभावित रही। इस कारण ऑनलाइन पंजीकरण करवाने वाले श्रद्धालुओं को काफी मायूसी का सामना करना पड़ा। श्रद्धालु पैदल, पिट्ठू, घोड़ा और पालकी के माध्यम से भवन की ओर प्रस्थान करते रहे।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले मूसलाधार बारिश के बीच हिमकोटी मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था। इस कारण बैटरी कार सेवा प्रभावित है। मार्ग की मरम्मत जारी है। भैरो घाटी के लिए रोपवे सेवा जारी है, जिससे श्रद्धालुओं को कुछ राहत मिली है। पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को 27200 भक्तों ने दरबार में हाजिरी लगाई थी। वहीं, वीरवार शाम छह बजे तक 21 हजार श्रद्धालु भवन की ओर रवाना हो चुके थे।