{"_id":"66959bb622aeacd0bb072ad4","slug":"katra-culture-maa-vashno-devi-yatra-katra-news-c-309-1-sjam1002-101107-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: उमस पर आस्था भारी, जयकारों से गूंज रहा मां वैष्णो का दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: उमस पर आस्था भारी, जयकारों से गूंज रहा मां वैष्णो का दरबार
Tue, 16 Jul 2024 03:29 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Tue, 16 Jul 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
हेलिकॉप्टर, बैटरी कार और रोपवे सुविधा रही जारी, धर्मनगरी में हर जगह दिख रही रौनक
पंजीकरण के बाद 15 हजार श्रद्धालु भवन की ओर रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। बरसात का मौसम शुरू होते ही प्रदेश सहित धर्मनगरी में उमस लोगों को परेशान कर रही है। लेकिन, मां वैष्णो की भक्ति और दर्शन करने के लिए पहुंच रहे यात्रियों की आस्था उमस पर भारी पड़ रही है। रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां के दरबार में हाजिरी लगा कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। सोमवार शाम छह बजे तक पंजीकरण के बाद करीब 15 हजार श्रद्धालु भवन की ओर रवाना हो चुके थे।
वहीं, दिनभर मौसम साफ रहने के चलते हेलिकॉप्टर, बैटरी कार और रोपवे सुविधा दिनभर जारी रही। इसका भक्तों ने खूब लाभ उठाया है। इसके अलावा भी श्रद्धालु पैदल, घोड़ा, पिट्ठू और पालकी के माध्यम से मां वैष्णो के दरबार में पहुंच रहे हैं। दिनभर धर्मनगरी, यात्रा मार्ग और त्रिकुटा भवन जयकारों से गूंजता रहा। उधर, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। हर दिन 25 से 30 हजार भक्त जयकारे लगाते हुए भवन की ओर प्रस्थान कर रहे हैं।
पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को ऑनलाइन सहित 25800 भक्तों ने मां वैष्णो के दरबार में हाजिरी लगाई थी। इसी प्रकार सोमवार शाम छह बजे तक करीब 15500 भक्त पंजीकरण करवा कर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। इस मौसम में श्रद्धालु अलसुबह या फिर शाम के समय यात्रा शुरू करते हैं। वीकेंड के दिनों में यात्रा में बढ़ोतरी रहती है। भवन में रोजाना आराम से यात्रियों को मां के दर्शन हो रहे हैं। इससे पहले श्रद्धालु बाण गंगा में डुबकी लगा कर यात्रा शुरू कर रहे हैं।