{"_id":"66774ed563d6f6d7140da2a4","slug":"katra-culture-maa-vashno-devi-yatra-katra-news-c-309-1-sjam1002-101044-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: पारा चढ़ते ही यात्रा में आई गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: पारा चढ़ते ही यात्रा में आई गिरावट
Sun, 23 Jun 2024 03:53 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Sun, 23 Jun 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
शाम छह बजे तक 24 हजार श्रद्धालु पंजीकरण के बाद भवन की ओर रवाना
हेलिकॉप्टर, बैटरी कार और रोपवे सुविधा रही जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। प्रदेश सहित धर्मनगरी में भीषण गर्मी पड़ रही है। इसका असर मां वैष्णो देवी की यात्रा पर भी देखने को मिल रहा है। सामान्य मौसम में हर दिन करीब 40 हजार श्रद्धालु मां के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचते हैं। लेकिन बुधवार को शाम छह बजे तक करीब 24 हजार श्रद्धालु पंजीकरण करवा कर दर्शन के लिए रवाना हुए है। हेलिकॉप्टर, बैटरी कार और रोपवे सुविधा सुचारु रही, जिसका भक्तों ने लाभ उठाया है।
गत दिनों रियासी के कंडा में श्रद्धालुओं की बस पर हुए आतंकी हमले और उसके बाद लगातार बढ़ रही गर्मी के चलते यात्रा में कमी आई है। पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक वीकेंड से पहले शुक्रवार को 33500 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो के दरबार में हाजिरी लगाई थी। शनिवार को छह बजे तक 24500 श्रद्धालु पंजीकरण करवा कर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके हैं। अभी कक्ष बंद होने में तीन घंटे शेष थे। मौजूदा समय में रात को भवन के तापमान में सुधार हुआ है। हवाएं चलने के कारण रात को मौसम सुहावना हो जाता है। इस कारण ज्यादातर श्रद्धालु शाम के बाद ही यात्रा को प्राथमिकता दे रहे हैं। उधर, हेलिकॉप्टर, बैटरी कार और रोपवे सुविधा जारी रही, जिसका भक्तों ने लाभ उठाया है।
इसके अलावा भी भक्त पैदल, घोड़ा, पिट्ठू और पालकी के माध्यम से जयकारे लगाते हुए भवन की ओर प्रस्थान कर रहे हैं। उधर, धर्मनगरी, यात्रा मार्ग और त्रिकुटा भवन में सुरक्षा चाक चौबंद है। हर व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है। संदेह होने पर तलाशी ली जा रही है।