फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   kanthan bridge, women, attempt to suicide

Udhampur News: कंथान ब्रिज से दरिया में कूद रही महिला की बचाई जान

विज्ञापन
kanthan bridge, women, attempt to suicide
रियासी। अरनास पुलिस स्टेशन की टीम ने रविवार को त्वरित कार्रवाई और मुस्तैदी से महिला की जान बचा ली। कंथान ब्रिज पर महिला ने दरिया में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया लेकिन मौके पर मौजूद अधिकारियों ने समय रहते उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन


महिला को तुरंत हिरासत में लिया गया, जहां उसे आवश्यक सहायता और परामर्श प्रदान किया। इसके बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया। पूरी कार्रवाई एसएचओ चमन गोरखा की देखरेख में हुई। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के प्रयास के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।
विज्ञापन


घटना के बाद एसएसपी परमवीर सिंह ने जनता से तनाव और मानसिक चुनौतियों का सामना कर रहे व्यक्तियों के प्रति संवेदनशील रहने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को संकट के समय जोखिम भरा कदम उठाने के बजाय परिवार, मित्रों या परामर्शदाताओं से मदद लेनी चाहिए। उन्होंने जनता से यह भी अपील की कि यदि वे किसी को भी असुरक्षित स्थिति में देखें तो तुरंत पुलिस को सूचित करें ताकि समय पर सहायता प्रदान की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed