फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   kanjak pujan, navratri

आज सुबह 11:49 बजे तक कर सकते हैं कंजक पूजन, कल 10:08 बजे तक

विज्ञापन
kanjak pujan, navratri
उधमपुर। इस बार अष्टमी और नवमी तिथि का विशेष संयोग बन रहा है, जिससे श्रद्धालु पूजन के सही समय को लेकर असमंजस में थे। शंकाएं दूर करते हुए ज्योतिषाचार्य ने साफ किया कि वीरवार यानी 26 मार्च को सुबह 11:49 बजे तक अष्टमी रहेगी और फिर नवमी शुरू होगी, जो 27 मार्च को सुबह 10:08 बजे तक रहेगी।
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र पर मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। अष्टमी और रामनवमी को लेकर घर-घर में कंजक पूजन और साख विसर्जन की तैयारियां जोरों पर हैं। ऐसे में शुभ मुहूर्त की सही जानकारी न होने के कारण लोगों में परेशानी बढ़ गई थी।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पंडित सुदर्शन शर्मा के अनुसार तिथियों का मिलन होने के कारण दोनों दिन पूजन का विशेष महत्व है। अष्टमी तिथि का प्रारंभ और समाप्ति समय ऐसा है कि श्रद्धालु सुविधा अनुसार अष्टमी या नवमी, किसी भी दिन कंजक पूजन और साख विसर्जन कर सकते हैं। भ्रमित होने की आवश्यकता नहीं है, भाव और श्रद्धा सबसे महत्वपूर्ण है। दोनों ही तिथियां अत्यंत फलदायी हैं। इस बार संयोगवश अष्टमी और रामनवमी एक ही दिन में आ रही है। इसलिए श्रद्धालु अष्टमी के समापन पर जब रामनवमी का शुभ मुहूर्त शुरू होगा तो कंजक पूजन, विसर्जन और अन्य धार्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। हालांकि जिन्होंने नवदुर्गा के सभी व्रत किए हैं वे शुक्रवार को सुबह 10 बजे से पहले कन्या पूजन करें। इसी दौरान साख को भी हिलाकर रख दें और आसपास के पवित्र सरोवर में विसर्जित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महागौरी और मां सिद्धि दात्री की होती है आराधना
अष्टमी तिथि को मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की पूजा की जाती है। इस दिन कन्याओं को देवी का रूप मानकर उनका पूजन किया जाता है। कंजक पूजन में कन्याओं और एक बालक को भोजन कराया जाता है। नवमी तिथि को मां सिद्धिदात्री की आराधना की जाती है, जो भक्तों को सिद्धियां प्रदान करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed