फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   kalara chanjute, school, repair work

Udhampur News: गांव कलारा चंजूटे में सरकारी प्राथमिक विद्यालय के मरम्मत कार्य का शुभारंभ

विज्ञापन
kalara chanjute, school, repair work
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा क्षेत्र के विधायक बलदेव राज शर्मा ने शनिवार को पंचायत कोटली मनोथरिया-ए के गांव कलारा चंजूटे में सरकारी प्राथमिक विद्यालय के मरम्मत कार्य का शुभारंभ किया। इस कार्य पर करीब 8.27 लाख रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन

विद्यालय भवन की मरम्मत और उन्नयन से क्षेत्र में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में मदद मिलेगी। विधायक ने कहा कि क्षेत्र में लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है, खासकर विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना जरूरी है। इस अवसर पर गांव चंजूटे में एक जनसभा का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। बैठक के दौरान ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को विधायक के समक्ष रखा। इस दौरान क्षेत्र में सड़कों के निर्माण व सुधार, पेयजल आपूर्ति योजनाओं को मजबूत करने और बेहतर बिजली सुविधा उपलब्ध कराने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई।
विज्ञापन

जनसभा में ज़ोनल शिक्षा अधिकारी रियासी, एईई पीएचई सिविल रियासी, एईई पीएचई मैकेनिकल रियासी, एईई पीडीडी रियासी, जेई पीडब्ल्यूडी रियासी, बीडीओ रियासी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। इस मौके पर विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास और आवश्यक जनसुविधाओं में सुधार उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी सभी जायज मांगों को संबंधित विभागों के समक्ष उठाया जाएगा और उन्हें जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा एक मजबूत समाज की नींव है और क्षेत्र के सभी स्कूलों में बेहतर ढांचा और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे, ताकि विद्यार्थी सुरक्षित और बेहतर वातावरण में पढ़ाई कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed