{"_id":"685704a9d33dce3be500d00f","slug":"judges-perform-yoga-udhampur-news-c-202-1-udh1007-124473-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: जिला कोर्ट परिसर में जजों व कर्मचारियों ने किया योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: जिला कोर्ट परिसर में जजों व कर्मचारियों ने किया योग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। योग दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) के चेयरमैन व जिला एवं सत्र न्यायाधीश विरींद्र सिंह भाऊ और डॉ. स्मृति शर्मा, सचिव डीएलएसए के मार्गदर्शन और देखरेख में कोर्ट परिसर में बड़े उत्साह के साथ योग दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम में जिला न्यायालय के न्यायाधीशों, कानूनी सहायता बचाव वकील व डीएलएसए के पैनल वकीलों, जिला न्यायालय के कर्मचारियों और डीएलएसए के पैरा लीगल वालंटियर्स (पीएलवी) की सक्रिय भागीदारी देखी गई। कार्यक्रम की शुरुआत एडवोकेट संजीत कुमार, पैनल वकील, डीएलएसए द्वारा योग के महत्व और लाभों के परिचय के साथ हुई। योगा करने का उद्देश्य प्रतिभागियों के बीच शारीरिक और मानसिक कल्याण को बढ़ावा देना था।
डीएलएसए ने योग दिवस की वैश्विक थीम एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग के अनुरूप है, जो समग्र स्वास्थ्य प्राप्त करने में योग के महत्व पर जोर देता है। योग सत्र का संचालन डॉ. माखन लाल गुप्ता और अशोक अबरोल ने किया, जो भारतीय योग संस्थान, उधमपुर के दोनों योग प्रशिक्षक हैं। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने ताड़ासन (पर्वत मुद्रा), चक्रासन (पहिया मुद्रा), अंजनेया आसन (धनुष चंद्र मुद्रा) अर्धचंद्र आसन (आधा चंद्र मुद्रा), बौम स्थिति (वृक्षासन) आदि कई विभिन्न योग आसनों का अभ्यास किया। इसी तरह के कार्यक्रम टीएलएससी रामनगर, मजालता और चिनैनी में भी आयोजित किए गए।