फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jkboss, papers

Udhampur News: मात्रा और शब्दावली का बेहतर ज्ञान, परीक्षा में देगा सफल परिणाम

विज्ञापन
jkboss, papers
21 फरवरी को 10वीं का हिंदी पेपर, कैसे करें तैयारी... विशेषज्ञों ने बताया
विज्ञापन

उधमपुर। जेकेबोस की 10वीं कक्षा का हिंदी विषय का पेपर 21 फरवरी को है। मात्रा और शब्दावली का उच्चतर ज्ञान ही हिंदी परीक्षा में सफल परिणाम दिला सकता है। हिंदी विशेषज्ञों की मानें तो हिंदी एक सरल, सहज और ज्ञानवर्धक भाषा है लेकिन परीक्षा के दौरान छोटी गलतियां विद्यार्थियों के परिणाम में काफी असर डालती हैं, इसलिए सावधानी और अभ्यास अत्यंत आवश्यक है।

दिन-रात एक कर रहे बच्चों को शिक्षकों ने हिंदी की परीक्षा की तैयारी के लिए सुझाव दिए। हिंदी में अच्छी और साफ-सुथरी लिखावट का भी महत्वपूर्ण योगदान रहता है। कई विद्यार्थी पूरा उत्तर लिखते हैं, लेकिन लिखावट स्पष्ट न होने के कारण परीक्षक को समझने में कठिनाई होती है, जिससे अंक कम हो सकते हैं। विद्यार्थियों को शांत मन से प्रश्न पत्र हल करने के साथ व्याकरण संबंधी नियमों का पालन और उत्तर लिखने से पहले शब्दावली की दोबारा जांच जरूर करनी चाहिए। यदि विद्यार्थी इन बातों काे अपनाएं तो वे परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं।
विज्ञापन

प्रश्न के हिसाब से ही दें उत्तर

वस्तुनिष्ठ प्रश्न, अपठित गद्यांश तथा लघु प्रश्न, दो या तीन अंक वाले प्रश्न में विद्यार्थी अकसर लापरवाही कर देते हैं। कई बार उत्तर सही होने के बावजूद शब्दों की अशुद्धि या अधूरे उत्तर के कारण पूरे अंक नहीं मिल पाते। विद्यार्थियों को सलाह है कि प्रश्न को ध्यान से पढ़ें और उतना ही उत्तर लिखें जितना पूछा गया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सारिका कैलु, शिक्षिका।
मात्राओं का रखें विशेष ध्यान

हिंदी में अधिकतर गलतियां मात्राओं की वजह से होती हैं। यदि विद्यार्थी मन में शब्दों का उच्चारण करके लिखें तो सही मात्रा लगाने में आसानी होगी। सुझाव यह भी है कि सुंदर और साफ लेखन के साथ शब्दावली का ज्ञान मजबूत होने से आपके द्वारा हल किया गया प्रश्न बेहतरीन परिणाम दिला सकता है।
- रीना देवी, शिक्षिका।
फोटो सहित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article