{"_id":"6a0783441589c8ce920a20f7","slug":"jkbose-11the-result-re-evalution-udhampur-news-c-202-1-udh1010-135972-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: 11वीं के परिणाम में संदेह है तो पुनर्मूल्यांकन के लिए करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: 11वीं के परिणाम में संदेह है तो पुनर्मूल्यांकन के लिए करें आवेदन
विज्ञापन
उधमपुर। जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने कक्षा 11वीं की वार्षिक परीक्षा के लिए पुनर्मूल्यांकन और उत्तर पुस्तिकाओं की कॉपी प्राप्त करने को लेकर अधिसूचना जारी की है। शुक्रवार से इच्छुक विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
जिन विद्यार्थियों को परिणाम में किसी प्रकार का संदेह है वे उत्तर पुस्तिकाओं की फोटो कॉपी प्राप्त करने तथा पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। प्रक्रिया का उद्देश्य विद्यार्थियों को पारदर्शी और निष्पक्ष मूल्यांकन उपलब्ध करवाना है। आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई अथवा नेट बैंकिंग के जरिये जमा होगा। उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जम्मू कार्यालय से प्राप्त करनी होगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया कि जिन विद्यार्थियों की परीक्षा रद्द हुई है या अयोग्य घोषित किया गया है वे इस प्रक्रिया के लिए पात्र नहीं होंगे। फोटोकॉपी आवेदन की अंतिम तिथि 24 तो पुनर्मूल्यांकन के लिए 30 मई तक आवेदन किया जा सकता है। पुनर्मूल्यांकन फीस 580 रुपये प्रति उत्तर पुस्तिका और फोटोकॉपी फीस 300 रुपये निर्धारित की गई है।