{"_id":"6a9f0bbe3bbb0c51070bfb8c","slug":"jammu-kashmir-nwes-udhampur-news-c-202-1-udh1011-140235-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: भाजयुमो की बैठक में उठा आरटीआई और पीआईएल के दुरुपयोग का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: भाजयुमो की बैठक में उठा आरटीआई और पीआईएल के दुरुपयोग का मुद्दा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को आयोजित की गई। इसमें जिले में चल रहे निर्माण कार्यों, आरटीआई और पीआईएल के इस्तेमाल से जुड़े मुद्दों पर गहन चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजयुमो के जिला अध्यक्ष विशाल सिंह ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष विशाल सिंह ने स्पष्ट किया कि यदि किसी भी निर्माण कार्य में किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित विभाग और न्यायालय के माध्यम से उसकी निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ मामलों में आरटीआई (सूचना का अधिकार) और पीआईएल (जनहित याचिका) का इस्तेमाल केवल लोगों पर अनुचित दबाव बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है, जो कि सरासर गलत है। विशाल सिंह ने कहा कि दूसरों के निर्माण कार्यों या मकानों पर सवाल खड़े करने से पहले संबंधित व्यक्तियों को अपने स्वयं के मकानों से जुड़े दस्तावेज भी सार्वजनिक करने चाहिएं।
चर्चा के दौरान वार्ड नंबर छह स्थित एक मकान का विशेष रूप से उल्लेख किया गया। भाजयुमो अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि संबंधित व्यक्ति ने मकान निर्माण के लिए हाउसिंग लोन तो लिया था लेकिन उसके बिजली और पानी के कनेक्शन से जुड़े दस्तावेजों को लेकर आज भी कई सवाल बने हुए हैं। उन्होंने मांग की कि इस निर्माण से संबंधित अनुमति (परमिशन), अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) तथा बिजली व पानी के दस्तावेजों को सार्वजनिक किया जाना चाहिए। विशाल सिंह ने चेतावनी दी कि भाजयुमो आने वाले दिनों में अन्य संपत्तियों व मामलों से जुड़े तथ्यों को भी उजागर करेगा और संगठन हमेशा प्रमाण व दस्तावेजों के आधार पर ही जनता के बीच अपनी बात रखेगा।