फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: सीएमओ ने मृत्यु के बाद आंखें दान करने का लिया संकल्प

विज्ञापन
jammu kashmir news
डोडा। 41वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े के अवसर पर सरकारी एएनएमटी स्कूल डोडा में नेत्रदान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और स्टाफ को नेत्रदान के महत्व के प्रति जागरूक करना था।
विज्ञापन

कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा अधिकारी डोडा डॉ. विनोद शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। इस अवसर पर जीएमसी डोडा के वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. फारूक रोन्याल, एएनएमटी स्कूल की प्रिंसिपल तथा सीएमओ कार्यालय के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

डॉ. फारूक रोन्याल ने विद्यार्थियों और स्टाफ को नेत्रदान के महत्व की जानकारी देते हुए लोगों से मृत्यु के बाद अपनी आंखें दान करने का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने बताया कि नेत्रदान के माध्यम से कॉर्नियल ब्लाइंडनेस से पीड़ित लोगों को दोबारा दृष्टि प्राप्त करने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. विनोद शर्मा ने स्वयं मृत्यु के बाद अपनी आंखें दान करने का संकल्प लेकर एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया। उन्होंने कहा कि नेत्रदान मानवता की सेवा का एक महान माध्यम है, जिसके जरिए व्यक्ति अपनी मृत्यु के बाद भी किसी के जीवन में रोशनी ला सकता है।
उन्होंने विद्यार्थियों, स्टाफ और आम लोगों से नेत्रदान को लेकर फैली भ्रांतियों और गलत धारणाओं को दूर करने तथा अधिक से अधिक लोगों को इस नेक कार्य के लिए प्रेरित करने की अपील की।

कार्यक्रम में प्रतिभागियों से अपने परिवार, दोस्तों और समुदाय के बीच नेत्रदान के महत्व का संदेश पहुंचाने और अधिक लोगों को नेत्रदान का संकल्प लेने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने ज़िले में नेत्र स्वास्थ्य और दृष्टि संबंधी सेवाओं को मजबूत करने के साथ-साथ सामुदायिक स्तर पर जागरूकता बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed