{"_id":"6334aeddd47936386953987a","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-jmu2690517124","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balwant Singh Mankotia: पूर्व विधायक मनकोटिया दिल्ली रवाना, भाजपा में शामिल होने की अटकलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balwant Singh Mankotia: पूर्व विधायक मनकोटिया दिल्ली रवाना, भाजपा में शामिल होने की अटकलें
Thu, 29 Sep 2022 02:23 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 02:23 PM IST
सार
पैंथर्स पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और आप के पूर्व नेता बलवंत सिंह मनकोटिया के छह पार्षदों सहित भाजपा में शामिल होने की चर्चा थी।
विज्ञापन
Balwant singh mankotia
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उधमपुर विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रह चुके बलवंत सिंह मनकोटिया बुधवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गए। उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें चल रही हैं। हालांकि इसकी पुष्टी नहीं हुई है।
कुछ दिनों से पैंथर्स पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और आप के पूर्व नेता बलवंत सिंह मनकोटिया के छह पार्षदों सहित भाजपा में शामिल होने की चर्चा थी। इस बीच उन्हें आम आदमी पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया। करीब छह महीने पहले ही मनकोटिया ने हर्ष देव सिंह के साथ विवाद होने के बाद पैंथर्स पार्टी को छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थामा था। वह डोगरा क्रांति दल के बैनर तले ही अपने कार्यक्रम आयोजित करते थे।
इसी बीच जब उनके छह पार्षदों ने भाजपा के चार के पार्षदों के साथ मिलकर नगर परिषद चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया तो उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जाने लगीं। बुधवार को जब मनकोटिया दिल्ली के लिए रवाना हुए तो शहर में फिर चर्चा का बाजार गर्म हो गया। वहीं जम्मू में जब पत्रकारों ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष से मनकोटिया के पार्टी में शामिल होने के बारे में पूछा तो उन्होंने सिर्फ इतना कहकर बात को टाल दिया कि बलवंत सिंह मनकोटिया एक बड़े धाकड़ नेता हैं। वह बहुत मेहनती कार्यकर्ता हैं। मैं उनकी बहुत इज्जत करता हूं।