{"_id":"6803fa3972d81a6e1c0fd0d1","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-408-1-udh1003-164-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: निदेशक परिवार कल्याण ने डोडा में गतिविधियों की समीक्षा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: निदेशक परिवार कल्याण ने डोडा में गतिविधियों की समीक्षा की
विज्ञापन
डोडा। परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत गतिविधियों की समीक्षा के लिए निदेशक परिवार कल्याण, एमसीएच और टीकाकरण डॉ. मुश्ताक अहमद राथर ने समीक्षा बैठक की।
बैठक में डॉ. सत लाल मन्हास, उप सीएमओ डोडा और अन्य अधिकारी शामिल हुए। डॉ. सत लाल मन्हास ने परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत विभिन्न घटकों की प्रगति की जानकारी दी।
डॉ. मुश्ताक अहमद राथर ने वर्ष 2024-25 के लिए उपलब्धियों की समीक्षा की और प्रमुख एजेंडों पर चर्चा की। उन्होंने हाल ही में लांच किए गए जेके सेहत मोबाइल एप्लीकेशन के महत्व पर जोर दिया और सभी स्वास्थ्य कर्मियों से न केवल एप डाउनलोड करने बल्कि स्वास्थ्य कर्मचारियों के बीच जमीनी स्तर तक इसके उपयोग को बढ़ावा देने का आग्रह किया।