{"_id":"694eeb6ead08a9e4e803b598","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-408-1-sjam1014-935-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: किश्तवाड़ के छात्रू समेत अन्य क्षेत्र में तलाशी अभियान तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: किश्तवाड़ के छात्रू समेत अन्य क्षेत्र में तलाशी अभियान तेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किश्तवाड़। सेना ने विश्वसनीय खुफिया सूचनाओं के आधार पर किश्तवाड़ जिले के चात्रू क्षेत्र सहित चास, धार, होर्ना तथा अन्य संदिग्ध इलाकों में तलाशी अभियान तेज कर दिया है।
पिछले एक सप्ताह से लगातार छात्रू क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान करीब तीन दिन पहले सुरक्षा कारणों से इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी गई थीं, जिन्हें बाद में बहाल कर दिया गया है। इसके बावजूद क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा जंगलों के साथ-साथ घर-घर तलाशी अभियान जारी है।
शुक्रवार को प्राप्त विशेष खुफिया इनपुट के आधार पर सेना ने ऑपरेशन को और तेज करते हुए पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया है। सख्त घेराबंदी एवं तलाशी अभियान के तहत विभिन्न रणनीतिक स्थानों पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है, ताकि क्षेत्र पर पूर्ण नियंत्रण रखा जा सके और किसी भी प्रकार की संदिग्ध आवाजाही को रोका जा सके।
विज्ञापन
इस अभियान में स्थानीय लोग भी पूरा सहयोग कर रहे हैं। इसस सुरक्षा बलों को आतंकियों को पकड़ने और क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता बहाल करने में मदद मिल रही है।