फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

तीरंदाजी : महिला वर्ग में दिल्ली की लेकिशा और पुरुष वर्ग में राजस्थान के वासु प्रथम

विज्ञापन
jammu kashmir news
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड स्पोर्ट्स स्टेडियम कटड़ा में चल रही तीसरी एनटीपीसी नेशनल रैंकिंग आर्चरी चैंपियनशिप-2026 का समापन समारोह रविवार को सब-जूनियर वर्ग के फाइनल मुकाबलों के साथ संपन्न हुआ। कंपाउंड महिला वर्ग के मुकाबलों में दिल्ली की लेकिशा गहल्यान और कंपाउंड पुरुष वर्ग में राजस्थान के वासु यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

चैंपियनशिप का आयोजन आर्चरी एसोसिएशन ऑफ जेएंडके की तरफ से आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया और जेएंडके स्पोर्ट्स काउंसिल के तत्वावधान में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सहयोग से किया गया।
विज्ञापन

समापन समारोह में 11 जेएकेआरआईएफ के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल सुमित शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने सब-जूनियर पुरुष एवं महिला वर्ग के कंपाउंड और रिकर्व मुकाबलों में विजेता तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीरंदाजों को नकद पुरस्कार प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर कर्नल सुमित शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों और सभी प्रतिभागियों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने युवा तीरंदाजों द्वारा चैंपियनशिप के दौरान दिखाई गई मेहनत, अनुशासन और खेल भावना की सराहना करते हुए उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

चैंपियनशिप में देश के शीर्ष तीरंदाजों ने भाग लिया। इनमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी एवं अर्जुन पुरस्कार विजेता तरुणदीप राय, अतनु दास, दीपिका कुमारी, ओलिंपियन भजन कौर, एशियाई पदक विजेता अमन सैनी, वर्ल्ड कप विजेता ओजस प्रवीण देवतले, अदिति गोपीचंद स्वामी, अर्जुन पुरस्कार विजेता राकेश कुमार और शीतल कुमारी सहित अन्य प्रमुख तीरंदाज शामिल रहे। आयोजकों के अनुसार इस मेगा प्रतियोगिता में देशभर से 1075 तीरंदाजों ने हिस्सा लिया। चैंपियनशिप के सफल संचालन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सभी तकनीकी अधिकारियों को आर्चरी एसोसिएशन ऑफ जेएंडके की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
सब-जूनियर वर्ग के परिणाम
कंपाउंड महिला वर्ग
लेकिशा गहल्यान (दिल्ली) : प्रथम स्थान
चेतनाबेन सकारा रबारी (गुजरात) : द्वितीय स्थान
एंजेल (हरियाणा) : तृतीय स्थान
कंपाउंड पुरुष वर्ग:
वासु यादव (राजस्थान) : प्रथम स्थान
लवप्रीत सिंह (हरियाणा) : द्वितीय स्थान
गुरेकमवीर सिंह (पंजाब) : तृतीय स्थान
रिकर्व महिला वर्ग:
खुशी कुमारी (झारखंड) : प्रथम स्थान
कोंडापवुलुरी युक्ता (आंध्र प्रदेश) : द्वितीय स्थान
धृति शर्मा (राजस्थान) : तृतीय स्थान
रिकर्व पुरुष वर्ग:
ज्ञानेश चेराले (एएआई एयरपोर्ट्स) : प्रथम स्थान
आदित्य शिवप्रसाद पवार (महाराष्ट्र) : द्वितीय स्थान
रुद्र कुमार (दिल्ली) : तृतीय स्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed