फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Jammu Kashmir news

Udhampur News: 29 हजार श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के भवन के लिए रवाना

Mon, 25 May 2026 12:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Mon, 25 May 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Jammu Kashmir news
कटड़ा श्रद्धालु पंजीकरण कक्ष से अपना आरएफआईडी कार्ड लेकर बाहर निकलते हुए संबाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कटड़ा। धर्मनगरी में रविवार को दिनभर मौसम सुहावना बना रहा। आसमान में बादल छाए रहने के साथ-साथ हल्की बूंदाबांदी होती रही। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम के बदले मिजाज से मां वैष्णो देवी की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को चढ़ाई के दौरान राहत महसूस हुई। पिछले कुछ दिनों से पड़ रही गर्मी के मुकाबले रविवार का मौसम श्रद्धालुओं के लिए काफी अनुकूल रहा।
सप्ताहांत होने के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में खासा इजाफा देखने को मिला। देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु लगातार कटड़ा पहुंचते रहे और मां के जयकारे लगाते हुए भवन की ओर रवाना होते रहे। यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं में उत्साह साफ दिखाई दिया और वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्री माता वैष्णो देवी यात्रा के लिए पंजीकरण केंद्रों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतारें देखने को मिलीं। शाम 5 बजे तक करीब 29 हजार श्रद्धालु आरएफआईडी कार्ड हासिल कर भवन की ओर रवाना हो चुके थे। यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ अन्य सुविधाएं भी सुचारु रूप से जारी रहीं।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान पेयजल, चिकित्सा, सफाई और बैटरी कार जैसी सुविधाएं लगातार उपलब्ध करवाई जाती रहीं। यात्रा मार्ग पर तैनात प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने व्यवस्थाओं पर लगातार नजर बनाए रखी। मौसम सुहावना होने से श्रद्धालुओं ने यात्रा का भरपूर आनंद लिया और मां वैष्णो देवी के जयकारों से पूरा यात्रा मार्ग गूंजता रहा। प्रशासन को आने वाले दिनों में भी श्रद्धालुओं की संख्या में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed