{"_id":"69711a1074b4ca2592094fe4","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-102986-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: कड़ाके की ठंड में भी श्रद्धालु मां के जयकारे लगाते हुए भवन की ओर बढ़ रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: कड़ाके की ठंड में भी श्रद्धालु मां के जयकारे लगाते हुए भवन की ओर बढ़ रहे
कटड़ा। धर्मनगरी में कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालु मां के जयकारे लगाते हुए भवन की ओर बढ़ रहे हैं। दिन के साथ रात में भी प्राचीन गुफा में प्रवेश करने का सौभाग्य मिल रहा है। बीते मंगलवार देर रात्रि 10:30 बजे से 12:30 बजे तक और बुधवार सुबह 10:15 बजे से दोपहर 12 बजे तक श्रद्धालुओं को मां वैष्णो देवी प्राचीन गुफा में प्रवेश करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने मकर संक्रांति पर विधिवत पूजा-अर्चना कर स्वर्ण जड़ित पवित्र व प्राचीन गुफा के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले हैं। अधिक भीड़ होने पर पवित्र गुफा को सीमित समय के लिए ही खोला जा रहा है। 20 जनवरी को 18,200 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के चरणों में माथा टेका। बुधवार शाम पांच बजे तक करीब 15,200 श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर मां वैष्णो देवी के भवन की ओर रवाना हो चुके थे। हेलिकॉप्टर, बैटरी कार सेवा, रोपवे केवल कार सेवा नियमित मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।