{"_id":"68e9474e9440bfe0bd06d8dc","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-102522-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: कटड़ा में मजदूरों को लेबर कार्ड बनवाने के लिए किया गया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: कटड़ा में मजदूरों को लेबर कार्ड बनवाने के लिए किया गया जागरूक
विज्ञापन
कटड़ा मजदूर दस्तकार यूनियन के नेता व मजदूर
- फोटो : jammu kashmir news
कटड़ा। कटड़ा मजदूर दस्तकार यूनियन के राज्य उप प्रधान बंसीलाल शर्मा ने स्थानीय मजदूरों की बैठक में उनकी समस्याएं सुनीं। इसके अलावा सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से लेबर कार्ड बनवाने के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक मजदूर को अपना लेबर कार्ड अवश्य बनवाना चाहिए ताकि उसे सरकार की ओर से मिलने वाले लाभों का फायदा मिल सके।
बंसीलाल शर्मा ने बताया कि लेबर कार्ड धारकों को ही नहीं बल्कि परिवार और बच्चों को भी कई तरह की योजनाओं का लाभ मिलता है, जिनमें शिक्षा सहायता, बीमा योजना, चिकित्सा सुविधा और आवास सहायता जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार मजदूर वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है, लेकिन इसका लाभ तभी मिल सकता है जब हर मजदूर जागरूक होकर अपने अधिकारों के प्रति सचेत हो। इस मौके पर यूनियन के पदाधिकारियों ने भी मजदूरों से अपील की कि वे जल्द से जल्द अपना पंजीकरण करवा लें, ताकि उनके बच्चों की शिक्षा और भविष्य सुरक्षित हो सके।
विज्ञापन
बंसीलाल शर्मा ने आगे कहा कि मजदूर देश की रीढ़ हैं और उनके हितों की रक्षा करना हम सबका दायित्व है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मजदूर दस्तकार यूनियन मजदूरों की हर समस्या को संबंधित विभागों तक पहुंचाने का काम जारी रखेगी। बैठक में कई मजदूरों ने अपनी व्यक्तिगत समस्याएं भी रखीं, जिन पर बंसीलाल शर्मा ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।