{"_id":"6803f6bf27b2b738260e1258","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-101818-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: सिक्स लेन कॉरिडोर के निर्माण कार्य के चलते मार्गों की हालत खस्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: सिक्स लेन कॉरिडोर के निर्माण कार्य के चलते मार्गों की हालत खस्ता
विज्ञापन
कटड़ा। विधायक बलदेव राज शर्मा ने कटड़ा के साथ लगती पंचायत लटोरी-धनोडी का दौरा किया। इस दौरान दिल्ली-अमृतसर-कटड़ा सिक्स लेन कॉरिडोर के निर्माण कार्य के चलते आ रही परेशानियों को लेकर ग्रामीणों ने विधायक को अवगत करवाया।
विधायक ने ग्रामीणों के साथ ही सिक्स लेन कॉरिडोर के निर्माण कार्य में लगी कंपनी के अधिकारियों के साथ विभिन्न जगहों का दौरा किया और मौके पर ग्रामीणों की परेशानी को दूर करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। ग्रामीणों ने बताया कि सिक्स लेन कॉरिडोर के निर्माण के दौरान पंचायत लटोरी-धनोडी में प्राकृतिक जल स्त्रोत अवरुद्ध हो गए हैं और प्राकृतिक बावलियों का अस्तित्व भी संकट में है। कई सड़क मार्ग भी टूट चुके हैं जिसको लेकर ग्रामीणों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।
विधायक ने सिक्स लेन कॉरिडोर के निर्माण कार्य में जुटी कंपनी एपीपीसीओ के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पंचायत लटोरी-धनोडी के साथ लगते सभी मार्गों को जल्द से जल्द ठीक करवाया जाए। जल स्रोतों को बचाए रखने को लेकर उचित कार्रवाई करें। क्षतिग्रस्त हो चुकी पानी की पाइपों को जल्द से जल्द ठीक किया जाए। इसके अलावा पंचायत के श्मशान घाट से मलबा आदि हटाने के साथ ही साफ सफाई की जाए।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने गांव लटोरी में बिजली की समस्या को दूर करने को लेकर अधिक क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की तथा कच्चे मार्ग पर जल्द से जल्द तारकोल डालने की भी मांग की। इस मौके पर विधायक ने कहा कि इन सभी मांगों को प्राथमिकता से हल किया जाएगा और सिक्स लेन कॉरिडोर के निर्माण के चलते हुए नुकसान को लेकर संबंधित कंपनी को निर्देश दे दिए गए हैं, ताकि सभी कार्य जल्द से जल्द पूरा हो सकें।