{"_id":"679e6657cb5c7c0f6e0a9a01","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-101580-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: पहले दिन 10 स्थानीय श्रद्धालुओं ने किए मां वैष्णो देवी के दिव्य दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: पहले दिन 10 स्थानीय श्रद्धालुओं ने किए मां वैष्णो देवी के दिव्य दर्शन
Sun, 02 Feb 2025 12:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Sun, 02 Feb 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
दर्शन के लिए भवन की ओर रवाना होते श्रद्धालु।
- फोटो : udhampur news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटड़ा। धर्मनगरी के स्थानीय लोगों को शनिवार से मां वैष्णो देवी के दिव्य दर्शन की विशेष सुविधा मिलना शुरू हो गई। पहले दिन ही 10 स्थानीय श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो दर्शन की विशेष सुविधा का लाभ उठाया।
सबसे पहले इस सुविधा का लाभ कटड़ा के गांव धनोड़ी की स्थानीय महिला श्रद्धालु नीलम कुमारी ने अपने परिवार के चार सदस्यों के साथ उठाया। विशेष सुविधा के तहत गेट नंबर पांच आर्मी गेट से होकर कुछ ही मिनट में मां वैष्णो देवी के दिव्य दर्शन किए।
इसके तहत कटड़ा सब डिवीजन के सभी 41 गांवों के निवासियों को मां वैष्णो देवी के दर्शन की विशेष सुविधा दी जाएगी। इसके तहत स्थानीय श्रद्धालु मां वैष्णो देवी भवन पहुंचकर दुर्गा भवन परिसर में स्थापित पूछताछ काउंटर पर आधार कार्ड दिखाने के बाद मां वैष्णो देवी के विशेष दर्शन की पर्ची उपलब्ध हो पाएगी। स्थानीय लोगों सहित अन्य साथ लगते गांव के लिए इस विशेष दिव्य दर्शनों की सुविधा की घोषणा श्राइन बोर्ड के सीईओ अंशुल गर्ग ने गणतंत्र दिवस को स्पोर्ट्स स्टेडियम से की थी।