{"_id":"6a9f0aea991af7bbd30a4259","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1011-140247-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: सुभाष नगर की बदहाल सड़क बनी सिरदर्द, बारिश में घरों तक घुसा नालियों का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: सुभाष नगर की बदहाल सड़क बनी सिरदर्द, बारिश में घरों तक घुसा नालियों का पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। शहर के वार्ड नंबर एक स्थित सुभाष नगर में धार रोड से गुरु काली धार साहिब गुरुद्वारा मार्ग पिछले लंबे समय से बदहाली का शिकार है। सुभाष स्टेडियम से सटे वीआईपी रोड को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण मार्ग की जर्जर हालत के कारण स्थानीय निवासियों, श्रद्धालुओं और स्कूली बच्चों को रोजाना आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में सड़क पर कीचड़, गड्ढों और नालियों के पानी से स्थिति और भी विकट हो जाती है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि सड़क पर जगह-जगह पत्थर उखड़े हुए हैं और बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं। कुछ समय पूर्व विभाग द्वारा इसकी अस्थायी मरम्मत करवाई गई थी, लेकिन गुणवत्ताहीन कार्य के चलते मार्ग जल्द ही दोबारा जर्जर हो गया। बारिश के मौसम में उफनती नालियों का पानी गलियों में बहकर लोगों के घरों के भीतर तक घुस जाता है, जिससे काफी नुकसान होता है। गुरुद्वारा साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं और रोजाना सैर पर निकलने वाले बुजुर्गों के लिए फिसलने और चोटिल होने का जोखिम लगातार बना रहता है। कई बार संबंधित अधिकारियों व प्रशासन के समक्ष गुहार लगाने के बावजूद समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकल सका है।
इस विषय पर नगर परिषद के सीईओ सद्दाम हुसैन का कहना है कि इस मार्ग की मरम्मत की समस्या को चालू वर्ष की वित्तीय योजना में शामिल नहीं किया जा सका था। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस सड़क के निर्माण और मरम्मत कार्य को अगले वर्ष की वित्तीय योजना में जोड़कर प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
कोट
रोजाना बच्चों को स्कूल आने-जाना पड़ता है, लेकिन गली में फैली गंदगी, कीचड़ और जर्जर सड़क के कारण बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों को भी काफी दिक्कतें उठानी पड़ती हैं।
- बिमला देवी, स्थानीय निवासी
सुबह-शाम सैर के लिए निकलते हैं लेकिन सड़क के बड़े गड्ढों के कारण हमेशा ठोकर लगकर गिरने का डर बना रहता है। अब तो इस मार्ग पर पैदल चलना भी जोखिम भरा हो गया है।
- चुनी लाल, स्थानीय निवासी
गली की कई नालियों की जालियां पूरी तरह टूट चुकी हैं। बारिश होते ही नालियों का गंदा पानी सड़कों पर आ जाता है और लोगों के घरों में घुस जाता है, जिससे भारी परेशानी होती है।
- तारा चंद, स्थानीय निवासी
प्रशासन से हमारी पुरजोर मांग है कि जल्द से जल्द इस मार्ग की स्थिति का जायजा लेकर इसकी स्थायी मरम्मत करवाई जाए ताकि क्षेत्रवासियों को इस दैनिक समस्या से राहत मिल सके।
- वरिंद्र सिंह, स्थानीय निवासी