{"_id":"6a00cd148336e51b1c04badf","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1011-135790-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: छात्रों से लिया जा रहा पूरा यात्री किराया, नहीं दी जा रही छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: छात्रों से लिया जा रहा पूरा यात्री किराया, नहीं दी जा रही छूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। रामनगर कॉलेज मार्ग पर कुछ वाहन चालक छात्रों से तय किराये से अधिक राशि वसूल रहे हैं। कई बार शिकायतों के बाद कुछ समय तक राहत मिली लेकिन अब फिर से वही स्थिति बन गई है।
छात्रों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि कुछ वाहन चालक उनसे निर्धारित छात्र किराये से अधिक पैसे वसूल रहे हैं। सामान्य किराये में छात्रों को 50 प्रतिशत छूट देने का प्रावधान है। छात्रों ने बताया कि चालक कहते हैं कि केवल उन्हीं बच्चों से कम किराया लिया जाएगा जिनके पास आईडी कार्ड होगा। विद्यार्थियों का कहना है कि कई बार जल्दबाजी में आई कार्ड घर पर रह जाता है, ऐसे में चालक उनसे सामान्य सवारियों जितना किराया लेते हैं।
-- -- -- -
हम रोज कॉलेज जाते हैं। कई बार दिन में दो-तीन बार आना-जाना पड़ता है। हमें मासिक बजट के हिसाब से किराया दिया जाता है लेकिन ऐसे में पूरे माह का किराया चलाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
-वर्षा देवी, छात्रा
-- -- -
कभी स्टूडेंट कार्ड साथ न हो तो चालक पूरा किराया मांगते हैं जबकि वे हमें पहचानते भी हैं।
- मानिका देवी, छात्रा
-- -- -
शिकायत के बाद कुछ समय तक सही किराया लिया गया लेकिन अब फिर से वही हाल हो गया है। कई बार चालक से बहस हो जाती है और दिन खराब होता जाता है।
- मधु शर्मा, छात्रा
-- --
प्रशासन और परिवहन विभाग से मांग की है कि किराये को लेकर सख्ती से नियम लागू किए जाएं और छात्रों से तय किराया ही लिया जाए, ताकि उन्हें रोजाना की इस परेशानी से राहत मिल सके।
- कशिश शर्मा, छात्रा
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
पहले भी कई बार शिकायत मिलने पर कार्रवाई की गई लेकिन जल्द ही किराया स्पष्ट करने के आदेश जारी किए जाएंगे। उसके बाद कोई शिकायत आती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- मुद्दसिर इकबाल, एआरटीओ