फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: धार रोड पर यातायात नियमों पर जारी निर्देश का दिख रहा असर

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। शहर के सलाथिया, वीनस चौक और धार रोड जैसे व्यस्त इलाकों में लंबे समय से ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती थी। इसको लेकर प्रशासन की ओर से जारी दिशा निर्देश के बाद सड़कों पर काफी राहत देखने को मिली और लोगों को आवागमन में पहले से ज्यादा सुविधा मिल रही है।
विज्ञापन



यहां रोजाना बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। इससे कई बार लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ता था। अपने कार्य तक पहुंचने में देर हो जाती थी, लेकिन ट्रैफिक व्यवस्था को सख्ती से लागू किए जाने के बाद इन इलाकों में काफी बदलाव देखने को मिला है। सोमवार को कई जगहों पर सड़कें पहले के मुकाबले काफी खाली नजर आई और लोगों को बिना जाम के आसानी से आवागमन करते देखा गया। पहले इन इलाकों में हर समय ट्रैफिक की लंबी कतारें लगी रहती थीं। खासकर सलाथिया से वीनस चौक और सलाथिया चौक से रामनगर चौक पर जाम की स्थिति आम बात थी। लेकिन अब ट्रैफिक नियमों का सही तरीके से पालन करवाया जा रहा है, जिससे लोगों को काफी राहत मिली है। खासकर सलाथिया चौक से बाजार में वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध को सख्ती से लागू करने के लिए हर पल पुलिस कर्मी तैनात रहते हैं और बैरिकेडिंग भी की गई है। इस अलावा अब रामनगर रूट के वाहन सलाथिया चौक से नहीं जखैनी के रास्ते शहर के बाहर से गुजरते हैं। जिससे यातायात व्यवस्था में काफी सुधार देखने को मिला है।
विज्ञापन

------
पहले ट्रैफिक जाम के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। कई बार लोगों को अपने घर या काम पर पहुंचने में काफी देर हो जाती थी। लेकिन अब ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होने से लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- भूषण खजुरिया
-----

सड़कों पर वाहनों की भीड़ के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता था। अब सड़कें पहले के मुकाबले ज्यादा व्यवस्थित नजर आ रही हैं और लोगों को आने-जाने में सुविधा मिल रही है।
- महेंद्र सिंह
------

यदि इसी तरह ट्रैफिक नियमों का पालन कराया जाता रहा तो शहर में जाम की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है और लोगों को रोजाना होने वाली परेशानी से राहत मिल सकती है।

- अजय कुमार
--------
जहां पहले जाम से महिलाओं और बच्चों को सड़क पार करने परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब वे आसानी से निकल सकते हैं। प्रशासन के आदेश का पालन भी किया जा रहा है।
- सन्नी शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed