फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: किसानों और युवाओं को कृषि से जोड़ रहा जेकेसीआईपी

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। जिले में जम्मू-कश्मीर कृषि एवं संबद्ध की प्रतिस्पर्धात्मकता सुधार परियोजना (जेकेसीआईपी) के तहत किसानों और युवाओं को कृषि क्षेत्र से जोड़ने के साथ खेती को आधुनिक और जलवायु अनुकूल बनाने पर जोर दिया जा रहा है। परियोजना का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को बाजार से जोड़ने और युवाओं के लिए कृषि आधारित रोजगार व स्वरोजगार के अवसर तैयार करना है।
विज्ञापन

जिले में जेकेसीआईपी के तहत चार ब्लाक लिए गए हैं। जिनमें लाटी-मरोठी, चिनैनी, रामनगर और मजालता शामिल हैं। इसके तहत किसानों को लहसुन, सब्जियों, मशरूम उत्पादन, पालीहाउस तथा जल प्रबंधन ढांचे जैसी गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। परियोजना में जलवायु के अनुकूल खेती, उच्च मूल्य वाली फसलों और बाजार आधारित कृषि को बढ़ावा देना भी प्रमुख उद्देश्य है। परियोजना के तहत कृषि क्षेत्र में आधुनिक मशीनरी को बढ़ावा देने पर भी जोर है। किसानों को करीब 10 लाख रुपये तक की मशीनरी उपलब्ध करवाने की व्यवस्था है, जिसमें 50 प्रतिशत यानी करीब 5 लाख रुपये तक की सरकारी सब्सिडी भी दी जा रही है। इसके अलावा कृषि सेवा केंद्रों के माध्यम से किसानों को कृषि से जुड़ी सेवाएं और तकनीकी सहायता उपलब्ध करवाने पर भी जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

युवाओं को कृषि से जोड़ने पर विशेष जोर

जेकेसीआईपी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा युवाओं को कृषि और इससे जुड़े क्षेत्रों में सक्रिय रूप से जोड़ना है। इसी उद्देश्य से जिले में 10 युवा क्लब बनाए गए हैं। प्रत्येक क्लब में करीब 25 युवा शामिल हैं। इन क्लबों को पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़ी गतिविधियां करने के लिए सालाना 3 लाख रुपये तक का फंड उपलब्ध करवाया जाता है। युवा क्लब सरकारी स्कूलों, कालेजों और सार्वजनिक स्थानों पर नुक्कड़ नाटक, स्वच्छता एवं हरित अभियान तथा अन्य जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से लोगों तक पर्यावरण संरक्षण का संदेश पहुंचाते हैं। जेकेसीआईपी के तहत युवाओं की भागीदारी और सामुदायिक स्तर पर पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों को बढ़ावा देना परियोजना के प्रमुख पहलुओं में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान स्वयं कर सकता है ऑनलाइन पंजीकरण
परियोजना के तहत किसान और युवा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर विभिन्न पात्र योजनाओं और गतिविधियों का लाभ ले सकते हैं। जेकेसीआईपी पूरे जम्मू-कश्मीर में किसानों की आय बढ़ाने, जलवायु अनुकूल कृषि को बढ़ावा देने और कृषि आधारित उद्यमों के विकास पर केंद्रित है। परियोजना का लक्ष्य पूरे जम्मू-कश्मीर में करीब 3 लाख परिवारों तक पहुंच बनाना है, जिसमें युवाओं और महिलाओं पर भी विशेष ध्यान दिया गया है।


कोट
जिले में जेकेसीआईपी के तहत किसानों और युवाओं को कृषि क्षेत्र से जोड़ने के लिए विभिन्न गतिविधियां चलाई जा रही हैं। जिले के चार ब्लॉकों से करीब 15 हजार किसान परिवार परियोजना से जुड़े हैं। सभी किसानों से अपील है आधिकारिक पोर्टल में पंजीकरण कर ज्यादा से ज्यादा योजना से जुड़े और इसका लाभ उठाएं।
- विकास पाधा, मुख्य कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article