{"_id":"6a023e73525bf3b9fb0c9b6e","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1010-135833-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: वेतन न मिलने पर सफाई कर्मचारियों में रोष, हड़ताल की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: वेतन न मिलने पर सफाई कर्मचारियों में रोष, हड़ताल की चेतावनी
Tue, 12 May 2026 02:09 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Tue, 12 May 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। नगर परिषद कार्यालय में तैनात सफाई कर्मचारियों ने वेतन भुगतान में हो रही देरी और कर्मचारियों की समस्याओं की अनदेखी को लेकर रोष जताया।
कर्मचारियों का कहना है कि मई माह की 11 तारीख बीत जाने के बावजूद अभी तक दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के खातों में नहीं पहुंचा है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सफाई कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी डेविड ने बताया कि दो माह से कर्मचारियों की फाइनल सूची अब तक जारी नहीं की गई है। साथ ही कहा कि शहरी और स्थानीय डेलीवेजर कर्मचारियों की समस्याओं को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि वेतन न मिलने के कारण बच्चों की स्कूल फीस जमा करवाने और घर का खर्च चलाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अशोक कुमार ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि कर्मचारियों के साथ बार-बार धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि कल तक कर्मचारियों के खातों में वेतन नहीं पहुंचा तो जिले के सभी डेलीवेजर कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि हड़ताल होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग के निदेशक और अन्य अधिकारियों की होगी।