फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: कांग्रेस नेताओं ने पौनी की समस्याओं को लेकर सरकार पर साधा निशाना

विज्ञापन
jammu kashmir news
पौनी। कांग्रेस नेताओं ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर पौनी ब्लॉक में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को उजागर करते हुए सरकार से इनके शीघ्र समाधान की मांग की। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र किशोर और महासचिव जतिंदर बख्शी ने कहा कि क्षेत्र में लंबे समय से कई मूलभूत समस्याएं बनी हुई हैं, लेकिन इनके समाधान की ओर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं ने हमेशा लोगों को वोट की राजनीति के लिए इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि पौनी की पीएचई व्यवस्था को अभी तक अपग्रेड नहीं किया गया है। वहीं, गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज पौनी में विद्यार्थियों के लिए पीने के पानी की उचित व्यवस्था नहीं है और अभी तक कॉलेज परिसर में नल तक नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने डोमल में पर्यटक विभाग की इमारत के लंबे समय से खाली पड़े रहने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि इस इमारत का सदुपयोग कर पर्यटकों और श्रद्धालुओं के ठहरने की सुविधाएं विकसित की जानी चाहिए। इससे शिवखोड़ी आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को पौनी में ठहरने की सुविधा मिलेगी और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पौनी ब्लॉक में सड़क, पानी, पर्यटन और अन्य जनहित से जुड़ी कई समस्याएं हैं, जिनका जल्द समाधान किया जाना जरूरी है। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में कांग्रेस इन मुद्दों को लेकर सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed