{"_id":"6a46a7ed03f12bae6c06bbfe","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1009-137743-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: एमसीसी रियासी ने सेर सुण्डवा को सात विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: एमसीसी रियासी ने सेर सुण्डवा को सात विकेट से हराया
विज्ञापन
पौनी। कस्बे में आयोजित नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत बुधवार को सेर सुण्डवा और एमसीसी रियासी के बीच मैच खेला गया। इसमें एमसीसी रियासी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सात विकेट से जीत दर्ज की।
पहले बल्लेबाजी करते हुए सेर सुण्डवा की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 105 रन बनाए। टीम की ओर से रंजीत ने सर्वाधिक 35 रन बनाए, जबकि सुरिंदर ने 15, पंकज भगत ने 14, शमशेर सिंह ने नाबाद 11 और संजय दत्त ने 10 रन का योगदान दिया। रुद्र प्रताप तीन रन बनाकर आउट हुए। एमसीसी रियासी की ओर से समीर और रवि थापा ने दो-दो विकेट झटके जबकि सलमान राजा और दीपक सयाल को एक-एक सफलता मिली।
106 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमसीसी रियासी की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 8.2 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। शम्मी कपूर 34 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि सलमान राजा ने 34, ध्रुव शर्मा ने 21 और मोबीन चौधरी ने नाबाद 13 रन बनाए।
विज्ञापन
सेर सुण्डवा की ओर से अजय सिंह, जतिन और सुरिंदर ने एक-एक विकेट हासिल किया। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए सलमान राजा को मैन ऑफ द मैच चुना गया और आयोजकों ने उन्हें सम्मानित किया।