फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: पदम श्री रोमालू राम व सरस भारती के भजनों पर खूब झूमे लोग

विज्ञापन
jammu kashmir news
जागरण के दौरान प्रस्तुति देती सरस भारती - फोटो : poni news
पौनी। अति श्री विष्णु महायज्ञ में शुक्रवार रात को जागरण का आयोजन किया गया। पद्मश्री से सम्मानित रोमालो राम व उनकी पुत्री सरस भारती ने पहुंच कर महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया और मधुर आवाज में भजन सुनाए।
विज्ञापन

जैसे ही सरस भारती ने डोगरी भजन सेवादार बना ले दरबार दा...गाया तो इस पर लोग खूब झूमे। उसके बाद कभी राम बन के कभी श्याम बन के चले आना सहित कई भजन सुनाए गए। इसके बाद महाराज जी स्टेज पर पहुंचे और उन्होंने आई हुई संगत को कहा कि जो भी आप का गुरु मंत्र है उसका प्रतिदिन जाप करना चाहिए। यह मनुष्य जीवन भगवान ने इसलिए दिया है कि हम अपने जीवन में प्रभु नाम का सिमरन करते रहें तभी भगवान अपने भक्तों के सभी कष्टों का हरण करते हैं। वहीं, रोमालो राम व सरस भारती ने बताया कि पूज्य महाराज के सानिध्य में जागरण करने का मौका मिला है, यह हमारे लिए सौभाग्यशाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed