{"_id":"680293e740dd574736082b91","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1007-122426-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: बिजली ठीक से बहाल नहीं, अब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: बिजली ठीक से बहाल नहीं, अब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का खतरा
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में बुधवार देर शाम तूफान से प्रभावित हुआ जनजीवन शुक्रवार को भी पटरी पर लौट नहीं पाया है। टिकरी मार्ग चसाना, सैनी गुटारी, तरसू, कोठारी, कंसल, जसरकोट समेत 35 इलाकों में बिजली की आपूर्ति प्रभावित है। इनमें मरम्मत का कार्य जारी है।
बिजली सुविधा प्रभावित होने के चलते इसका असर पानी की आपूर्ति पर भी पड़ रहा है। वहीं, अगले दो दिनों में फिर से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की चेतावनी से लोगों की चिंता बढ़ गई।
जिला प्रशासन ने शुक्रवार रात से अगले दो दिनों तक विशेष रूप से रात के समय मौसम खराब होने को लेकर एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत आंधी, तूफान और बारिश के कारण बिजली गिरने की संभावना भी जताई जा रही है। 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
विज्ञापन
इसकी वजह से पहाड़ी इलाकों से गुजरते राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन, पस्सी गिरना या शूटिंग स्टोन का खतरा बढ़ सकता है। नदी नालों में जलस्तर बढ़ने की भी आशंका है। खासकर किसानों को अगले तीन दिनों तक खेती से जुड़े कोई भी काम न करने की हिदायत दी गई है। वहीं आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए प्रशासन की ओर से हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। इसके तहत 01992 272727, 272728, 276915 और 112 टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। बुधवार रात को आई आंधी तूफान के बाद शुक्रवार को आसमान पर काले बादल छाने के साथ ही तेज धूप निकली। हालांकि सुबह से ही आसमान पर काले बादल छाए रहे और तेज हवाएं चलती रहीं।
आठ दिनों तक प्रभावित रह सकती है पानी सप्लाई : दो दिन पहले आए तेज तूफान के चलते जिले में कई जगहों पर काफी नुकसान हुआ था। इतना ही नहीं जिला के कई क्षेत्रों में बिजली सप्लाई के साथ पानी की सप्लाई भी ठप रही, लेकिन बिजली विभाग व जलशक्ति विभाग की ओर से मरम्मत का कार्य करवा कर बीती रात को कई क्षेत्रों में बिजली व पानी की सप्लाई को बहाल कर दिया गया है, लेकिन अभी कई इलाके प्रभावित हैं। खासकर टिकरी मांड सहित चसाना में लोगों को अभी पानी की सप्लाई के लिए एक सप्ताह का इंतजार करना पड़ सकता है।