फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: खंभों पर लगे स्मार्ट मीटरों को हटाकर घरों के बाहर लगाया जाए

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। शहर में बिजली विभाग की तरफ से लगाए गए स्मार्ट मीटर लोगों के लिए सिरदर्द बन गए हैं। एक खंभे पर लगभग 20 से 30 मीटर लगाए गए हैं, जो आए दिन जल जाते हैं। लोगों का कहना है कि बिजली विभाग खंभों से स्मार्ट मीटर को हटाकर प्रत्येक घर के आगे एक-एक मीटर लगाए। व्यापार मंडल की ओर से डीसी को इस समस्या का समाधान करवाने के लिए एक ज्ञापन भी सौंपा गया।
विज्ञापन

इस संदर्भ में व्यापार मंडल के प्रधान जितेंद्र वरमानी का कहना है कि आए दिन स्मार्ट मीटरों में आग लग रही है। उन्होंने कहा कि रामनगर चौक, मेन बाजार, चबूतरा बाजार में स्मार्ट मीटरों को आग लग गई। इससे एक दुकान को नुकसान पहुंचा। उन्होंने बताया कि आदर्श कॉलोनी में एक मीटर में आग लगने से कई मीटर जल गए थे। उन्होंने कहा कि कई बार विभाग को खंभों पर लगे स्मार्ट मीटर को हटाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन विभाग के कानों में आज तक जूं नहीं रेंगी। उन्होंने कहा कि अगर जल्द से जल्द विभाग की ओर से स्मार्ट मीटरों को खंभों से हाटकर घरों के बाहर नहीं लगाया तो प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed