{"_id":"67a8fd077d1c36040208f62a","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1007-120205-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायतों के निवारण के लिए जन केंद्रित दृष्टिकोण अपनाएं अधिकारी : एसएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायतों के निवारण के लिए जन केंद्रित दृष्टिकोण अपनाएं अधिकारी : एसएसपी
जिला पुलिस लाइन में अधिकारियों के साथ अपराध समीक्षा पर बैठक करते एसएसपी आमोद अशोक नागपुरे।
- फोटो : udhampur news
Link Copied
उधमपुर। एसएसपी आमोद अशोक नागपुरे ने पुलिस अधिकारियों को जनता की शिकायतों का निवारण करने के लिए जन केंद्रिंत दृष्टिकोण अपनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
जिला पुलिस लाइन में एएसपी उधमपुर, एसपी पीसी डुडू, एसडीपीओ, डीएसपी पीसी सहित अधिकारियों, थाना प्रभारियों और पुलिस चौकी प्रभारियों के साथ एक अपराध समीक्षा बैठक की। बैठक की शुरुआत में एएनई के डिजाइन को विफल करने के लिए परिचालन तैयारियों, क्षेत्र प्रभुत्व, ओजीडब्ल्यू के खिलाफ कार्रवाई और अंतर एजेंसी समन्वय पर विचार-विमर्श किया गया।
उन्होंने सतर्कता बनाए रखने और सभी संवेदनशील क्षेत्रों और हॉट स्पॉट की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी अधिकारियों को निर्देश जारी किए। बैठक में जिले में दर्ज आपराधिक मामलों की जांच, महिलाओं के खिलाफ अपराध, नशा और मवेशी तस्करों के खिलाफ कार्रवाई पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके अलावा लापता व्यक्तियों, भगोड़ों का पता लगाने, चोरी और सेंधमारी के मामलों को सुलझाने और अदालती प्रक्रियाओं के निष्पादन पर पुलिस स्टेशनों की प्रगति पर भी चर्चा की गई। एसएसपी ने संबंधित पुलिस स्टेशनों के अपराध परिदृश्य के बारे में थाना प्रभारियों से फीडबैक लिया। एसडीपीओ ने मामलों के अधिकतम निपटान सुनिश्चित करने में हुई प्रगति सहित अपने उप प्रभागों के विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। एसएसपी ने अधिकारियों को नशीली दवाओं के खतरे को खत्म करने के लिए हर संभव प्रयास करने और सामाजिक अपराध, साइबर अपराध और समाज में प्रचलित अन्य बुराइयों को रोकने के लिए समर्पित रूप से काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को जनता की शिकायतों का निवारण करने के लिए जन-केंद्रिंत दृष्टिकोण अपनाने और जनता के प्रति सौहार्दपूर्ण व्यवहार अपनाने का निर्देश दिया। उन्होंने पुलिस पब्लिक रिश्तों को मजबूत करने के लिए पुलिस पब्लिक बैठकें आयोजित करने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।