{"_id":"6ab0350c258e33f3b1095363","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1002-140797-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: रामनगर में मंदिर परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: रामनगर में मंदिर परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान
विज्ञापन
रामनगर। कस्बे में धार्मिक स्थलों को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से रविवार को सनातन परिवार की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया। सुबह करीब सात बजे वार्ड नंबर पांच स्थित कुड़ियार मंदिर परिसर में आयोजित अभियान में महिलाओं, बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने भाग लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने मंदिर परिसर के आसपास सफाई कर कूड़ा-कचरा हटाया और धार्मिक स्थल को स्वच्छ बनाने में सहयोग दिया।
अभियान के दौरान सनातन परिवार के सदस्यों ने लोगों से अपील की कि मंदिरों और उनके आसपास गंदगी न फैलाएं तथा स्वच्छता बनाए रखने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों की पवित्रता बनाए रखना केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है।
समाजसेवी संजीव जंडियाल, विनोद खजूरिया, मोहिंद्र सिंह सलाथिया, प्रतीक डोगरा, मनोज लैहडा, शिव राम, सुरजीत सिंह, राजेश कुमार, सोम राज, काका मास्टर अन्य सदस्यों ने कहा कि स्वच्छता अभियान को केवल एक दिन तक सीमित रखने के बजाय इसे नियमित रूप से जारी रखने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सनातन परिवार की ओर से प्रत्येक रविवार को अलग-अलग मंदिरों में सफाई अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अगले रविवार को नोजी शिव मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य लोगों को अपने आसपास के धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित करना है। अभियान में शामिल लोगों ने भी स्वच्छता को लेकर अपना सहयोग जारी रखने का संकल्प लिया।