{"_id":"69727653100dbc0224029548","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1002-131917-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: क्षतिग्रस्त पाइपों में व्यर्थ बह रहा पानी, नहीं हुई मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: क्षतिग्रस्त पाइपों में व्यर्थ बह रहा पानी, नहीं हुई मरम्मत
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त हुई पाइपों से व्यर्थ बहता पानी।
- फोटो : ramnagar news
रामनगर। जनद्रारी गांव के वार्ड-1, 6 और 7 में पानी के क्षतिग्रस्त पाइपों से बीते 15 दिनों से आपूर्ति ठप है। हजारों लीटर पानी रोज व्यर्थ बह रहा है। विभाग की ओर से मरम्मत नहीं करवाई जा रही है। ग्रामीणों को पानी के लिए तीन किलोमीटर दूर अमरोह गांव में जाना पड़ रहा है।
इस समस्या से तीन वार्डों में 150 घरों की 800 लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। ग्रामीणों ने जलशक्ति विभाग को क्षतिग्रस्त पाइपों की मरम्मत करवाने की मांग की है। स्थानीय निवासी रोशन लाल, सुभाष चंद्र, खेमराज, मोहनलाल, अतुल जगोत्रा,अजय कुमार, मदनलाल, रमेश कुमार अन्य ग्रामीणों ने बताया कुलवंता के अंतर्गत पड़ता कौंडी नाला और भाई लैड में बनी पानी की ग्रेविटी से गांव में पानी के सप्लाई की जाती है। इन जगहों के साथ लंगा से कुलवंता तक पानी के पाइप क्षतिग्रस्त हैं।
-- -- -
150 घरों के 800 लोग पानी के लिए भटक रहे
ग्रामीणों ने बताया पिछले 15 दिनों से पानी की एक बूंद घरों में लगे नलों में नहीं मिली। इस समस्या से तीन वार्डों के ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीण तीन किलोमीटर सफर कर अमरोह गांव में पहुंचते हैं। पानी के लिए दो घंटे इंतजार करना पड़ता है। लोगों ने बताया कई बार जलशक्ति विभाग को अवगत करवाया लेकिन विभाग ग्रेविटी में पानी कम होने की बात कहता है। ग्रामीणों ने बताया पानी की समस्या को लेकर तीन वार्डों के कुछ ग्रामीण इन इलाकों की तरफ गए जहां से पानी के पाइप बिछाए गए हैं वहां जाकर देखा कई पाइपों में बड़े-बड़े सुराख हो चुके हैं। इनमें व्यर्थ पानी बहता है। ग्रामीणों ने जल्द जलशक्ति विभाग की अधिकारियों को पाइपों की मरम्मत करवाने की मांग की।