फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: टाइल शोरूम से 35 हजार चुराकर भागा बच्चा, पीछा कर पकड़ा

विज्ञापन
jammu kashmir news
रामनगर। कस्बे के वार्ड नंबर 7 में स्थित टाइल शोरूम में एक छह वर्षीय बच्चे ने शोरूम के गल्ले से 35000 रुपए चुराकर भागने का प्रयास किया। दुकानदार ने बच्चे को देख लिया और पकड़कर रुपये बरामद कर लिए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कस्बे के वार्ड नंबर सात में स्थित बलिराम-अनिल कुमार टाइल शोरूम में काम करने वाले कुलदीप कुमार ने बताया कि वीरवार दोपहर 3 बजे गोदाम के अंदर ग्राहक को सामान दे रहा था। जैसे ही बाहर निकला बच्चा दुकान के अंदर काउंटर के पास खड़ा था और इस बच्चे ने मुझे टाइल का रेट पूछा। मैंने इसे कहा, आपने टाइल क्या करनी है। इस पर बच्चा वहां से भाग गया। शक होने पर जब दुकान के अंदर गल्ले को देखा तो वहां रखे 35000 रुपए गायब थे। इसके बच्चे का पीछा किया और उसे पकड़ कर रुपये बरामद किए। वारदात की सूचना मालिक को दी गई। मौके पर पहुंचे मालिक ने शोरूम पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला और देखा बच्चा गल्ले से पैसे निकाल रहा था। शोरूम मालिक के बेटे निखिल ने बताया बच्चे ने खुद को लाटी का रहने वाला बताया। बाद में बच्चा समझकर उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

इस मामले को लेकर थाना प्रभारी सुरेश्वर सिंह ने बताया कि टाइल शोरूम में जो वारदात हुई है। उसके मालिक की तरफ से हमें अभी तक कुछ नही बताया गया। इतना हमें पता चला है सोशल मीडिया पर चल रही वीडियो सीसीटीवी कैमरे पर टाइल शोरूम के अंदर बच्चा गल्ले से चोरी करता हुए दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed