फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: जखैनी में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, घायल

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। शहर के जखैनी क्षेत्र में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान जखैनी निवासी 40 वर्षीय जैबर जान पत्नी दिलावर खान के रूप में हुई है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार हादसे में महिला की टांग में तीन जगह फ्रैक्चर हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही हाईवे की इमरजेंसी सेवा एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल महिला को उपचार के लिए एसोसिएटिड जीएमसी उधमपुर पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए अमृतसर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि हादसे के समय बाइक पर दो लोग सवार थे। पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। वहीं, क्षेत्रवासियों ने घटना पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि जखैनी में हाईवे पार करने के लिए उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण आए दिन इस तरह के हादसे होते रहते हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जखैनी में जल्द से जल्द फुटब्रिज का निर्माण कराया जाए, ताकि लोगों को हाईवे पार करने में सुरक्षित सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed