फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: बली पंचायत में हाई स्कूल से एरनी गला तक टाइल बिछाने का काम शुरू

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। चिनैनी-घोरडी विधानसभा क्षेत्र में सड़क संपर्क को बेहतर बनाने की दिशा में एक और कदम उठाते हुए रविवार को विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने हाई स्कूल से ऐरनी गला तक सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ करवाया। इस सड़क को टाइल लगाकर पक्का किया जाना है और इस कार्य पर करीब 60 लाख रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन

इससे पहले सड़क के पहले चरण का निर्माण कार्य पिछले वर्ष करीब 40 लाख रुपये की लागत से पूरा किया गया था। अब अगले चरण का काम शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को सड़क की बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद जगी है। सड़क के पक्का होने से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ ही बरसात के दौरान होने वाली परेशानियों से भी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने कहा कि क्षेत्र में सड़क संपर्क और बुनियादी ढांचे को मजबूत करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि सड़क के शेष हिस्से को भी चरणबद्ध तरीके से पक्का करवाया जाएगा, ताकि लोगों को आवागमन के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सके। सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर स्थानीय लोगों ने खुशी जताई और विधायक का आभार व्यक्त किया। लोगों ने कहा कि सड़क पक्की होने से आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed