फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

मन की एकाग्रता जीवन की चुनौतियों से निपटने के लिए आवश्यक : सुभाष शास्त्री

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। शहर के समीप चक मोड़ शिव-रैंबल गांव स्थित अखण्ड परम धाम आश्रम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन कथावाचक सुभाष शास्त्री ने संगत को मानसिक तप, आत्मचिंतन और धर्ममार्ग पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मन की प्रसन्नता, शांत भाव, भगवत चिंतन, इंद्रिय निग्रह, अंतःकरण की पवित्रता तथा विचारों की शुद्धि ही वास्तविक मानसिक तप है।
विज्ञापन


संत सुभाष शास्त्री ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति सुखी रहना चाहता है लेकिन सुख प्राप्त करने के लिए आवश्यक आचरण नहीं अपनाता। वहीं, दुख से बचना चाहता है, परंतु ऐसे कर्म करता है जो अंततः उसे दुख की ओर ले जाते हैं। उन्होंने कहा कि आज भौतिक सुविधाओं, संपन्नता और विकास के बावजूद मनुष्य मानसिक रूप से अशांत और दुखी है क्योंकि उसने नीति और धर्म के सिद्धांतों से दूरी बना ली है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि समाज ने समय रहते धर्म और नैतिक मूल्यों का पालन नहीं किया तो इसके गंभीर परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने लोगों से मानसिक तप के सिद्धांतों को जीवन में अपनाकर अपनी दिशा और दशा सुधारने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed